खेल » दिल्ली पुलिस ने रेप केस में आशीष कपूर को पुणे से पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने रेप केस में आशीष कपूर को पुणे से पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

TV actor Ashish Kapoor arrested : टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने हाउस पार्टी में जबरदस्ती और पिटाई का आरोप लगाया है. जांच जारी है.

Actor Arrested: 'सात फेरे' फेम एक्‍टर आशीष कपूर रेप के आरोप में ग‍िरफ्तारटीवी एक्‍टर आशीष कपूर रेप के आरोप में ग‍िरफ्तार.
दिल्ली पुलिस ने टीवी एक्टर आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया है. उन पर एक महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान कपूर ने उसके साथ जबरदस्ती की. यह मामला सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है. पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. आशीष कपूर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं और उनकी पहचान छोटे पर्दे के बड़े अभिनेता के रूप में है. इस गिरफ्तारी के बाद मनोरंजन जगत में हलचल मच गई है. सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और ‘सात फेरे’ फेम एक्‍टर आशीष कपूर की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम पर हुई थी. बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. अगस्त 2025 के दूसरे हफ्ते में दिल्ली के एक घर में पार्टी रखी गई. इस पार्टी में आशीष कपूर अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे.
पीड़िता का आरोप: वॉशरूम में रेप
एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, पार्टी के दौरान पीड़िता वॉशरूम गई, जहां आशीष कपूर पहले से मौजूद थे. पीड़िता का आरोप है कि वहीं पर कपूर ने उसके साथ जबरदस्ती की. उसने दावा किया कि घटना के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई, लेकिन अब तक पुलिस को ऐसा कोई वीडियो सबूत नहीं मिला है.

दोस्तों के नाम भी आए सामने
शुरुआत में दर्ज एफआईआर में आशीष कपूर, उनके एक दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अन्य अज्ञात लोगों के नाम शामिल थे. लेकिन बाद में पीड़िता ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि सिर्फ आशीष कपूर ने ही उसके साथ रेप किया. इस बदलाव के बाद जांच का फोकस अब पूरी तरह आशीष कपूर पर आ गया है.

पिटाई का भी आरोप
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह वॉशरूम से बाहर निकली, तो आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने उसकी पिटाई की. दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्टी के बाद तनाव की स्थिति बनी, और उसी वक्त आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने ही PCR कॉल करके पुलिस को बुलाया.

पुणे से हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस का कहना है कि मेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान कोर्ट में धारा 164 CrPC के तहत दर्ज कराए जाएंगे. पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ होगी. कथित वीडियोग्राफी की जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जा सकते हैं. आशीष कपूर से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि पार्टी में और कौन-कौन मौजूद था और क्या हुआ.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

Actor Arrested: ‘सात फेरे’ फेम एक्‍टर आशीष कपूर रेप के आरोप में ग‍िरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी