खेल » Param Sundari Movie Collection Day 5: ‘परम सुंदरी’ ने 5वें दिन की इतने करोड़ का बिजनेस, जानें फिल्म का कलेक्शन

Param Sundari Movie Collection Day 5: ‘परम सुंदरी’ ने 5वें दिन की इतने करोड़ का बिजनेस, जानें फिल्म का कलेक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Param Sundari Movie Collection Day 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. जानिए फिल्म का भारत में कितना कलेक्शन हो चुका है.

परम सुंदरी' ने 5वें दिन की इतने करोड़ का बिजनेस, जानें मूवी का कलेक्शनबॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है परम सुंदरी फिल्म.
Param Sundari Movie Collection Day 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म ने पांचवें दिन रफ्तार पकड़ ली. फिल्म ने पहले चार दिनों में 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, मंगलवार को कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला. चलिए आपको बताते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ की कमाई में एक बार फिर हल्का उछाल आया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, पांचवें दिन यानी मंगलवार को मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि, यह अर्ली स्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. इससे पहले चौथे दिन यानी फर्स्ट मंडे को फिल्म की कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही.

5 दिनों में फिल्म ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को भारत में 7.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ और तीसरे दिन 10.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस तरह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पिछले 5 दिनों में भारत में 34.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘परम सुंदरी’ अब तक भारत में 50 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई है. सैकनिल्क के मुताबिक, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 48.50 करोड़ रुपये हुआ है.

परम और सुंदरी की लव स्टोरी है फिल्म

‘परम सुंदरी’ की कहानी परम नाम के लड़के की है, जो दिल्ली का रहने वाला है. वह एक एआई ऐप के जरिए अपनी सोलमेट की तलाश करता है, जिससे उसकी मुलाकात केरल की सुंदरी से होती है. वैसे फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं, लेकिन इसके साउंडट्रैक और सिनेमैटोग्राफी की खूब तारीफ हो रही है.

संजय कपूर ने भी निभाया बड़ा रोल

बताते चलें कि ‘परम सुंदरी’ फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के अलावा मंजोत सिंह, संजय कपूर, रेंजी पनिकर, इनायत वर्मा और तन्वी राम भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. इसका डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया है. यह मूवी दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

परम सुंदरी’ ने 5वें दिन की इतने करोड़ का बिजनेस, जानें मूवी का कलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी