खेल » ‘क्राइम मास्टर गोगो’ से लेकर ‘बटुकनाथ’ तक, शक्ति कपूर के 5 आइकॉनिक रोल, जिन पर दर्शकों ने भर-भरकर लुटाया प्यार

‘क्राइम मास्टर गोगो’ से लेकर ‘बटुकनाथ’ तक, शक्ति कपूर के 5 आइकॉनिक रोल, जिन पर दर्शकों ने भर-भरकर लुटाया प्यार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Shakti Kapoor Birthday: शक्ति कपूर ने करियर की शुरुआत में विलेन के किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा है. लेकिन फिर उन्होंने कॉमिक रोल्स से भी अपने फैंस के दिलों को जीता है. आज हम आपको उनके 5 पॉपुलर किरदारों के बा…और पढ़ें

शक्ति कपूर के 5 आइकॉनिक रोल, जिन पर दर्शकों ने भर-भरकर लुटाया प्यारदिग्गज एक्टर शक्ति कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.
नई दिल्ली. शक्ति कपूर को बॉलीवुड में उनके कॉमिक और विलेन दोनों तरह के किरदारों के लिए जाना जाता है. वह अब तक 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. आज यानी बुधवार को शक्ति कपूर का बर्थडे है. इस खास मौके पर हम आपको उनके 5 फेमस किरदारों के बारे में बताते हैं, जिन पर दर्शकों ने भर-भरकर प्यार लुटाया.

राजा बाबू (नंदू)

गोविंदा और करिश्मा कपूर की इस फिल्म में शक्ति कपूर ने ‘नंदू’ नाम के वफादार दोस्त की भूमिका निभाई थी. उनके डायलॉग्स, कॉमिक टाइमिंग और बॉडी लैंग्वेज ने उन्हें फिल्म का सबसे मजेदार किरदार बना दिया. ‘नंदू सबका बंधू’ वाला डायलॉग आज भी लोगों को याद है. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

shakti kapoor, shakti kapoor birthday, shakti kapoor iconic roles, shakti kapoor unforgettable roles in film, shakti kapoor comedy, shakti kapoor news, शक्ति कपूर, शक्ति कपूर बर्थडे, शक्ति कपूर रोल, शक्ति कपूर फिल्में

अंदाज अपना अपना (क्राइम मास्टर गोगो)

शक्ति कपूर का यह किरदार उनकी सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक भूमिकाओं में से एक है. ‘क्राइम मास्टर गोगो’, ‘आंखें निकाल के गोटियां खेलता हूं’, जैसे डायलॉग आज भी मीम कल्चर का हिस्सा हैं. इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव कैरेक्टर को कॉमिक टच देकर उसे इतना मनोरंजक बना दिया कि दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे.

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (गोली)

अक्षय कुमार और साफ अली खान की फिल्म में शक्ति कपूर ने गोली का किरदार निभाया, जो एक कॉमिक विलेन था. वह खलनायकी के साथ कॉमेडी भी करता है. कॉमेडी और निगेटिव रोल के बीच संतुलन बनाने की उनकी क्षमता ने इस किरदार को फिल्म का एक खास हिस्सा बना दिया था.

कुली नंबर 1 (रंगीला)

साल 1995 की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में शक्ति कपूर रंगीला के किरदार में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को इम्प्रेस कर लिया था. यह फिल्म हिंदी मसाला कॉमेडी जॉनर की लिस्ट आज भी क्लासिक मानी जाती है. इसमें गोविंदा, करिश्मा कपूर और कादर जैसे सितारे नजर आए थे.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

शक्ति कपूर के 5 आइकॉनिक रोल, जिन पर दर्शकों ने भर-भरकर लुटाया प्यार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी