Last Updated:
Story About 10 Bollywood Stars: 10 साल पहले यानी साल 2000 में 10 सितारों ने एक साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी. इनमें से बॉलीवुड को सिर्फ एक सुपरस्टार मिला. तो चलिए आपको उन सभी सितारों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

नई दिल्ली. आज इस स्टोरी में हम आपको उन 10 बॉलीवुड सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साल 2000 में एक साथ एंट्री की थी. इनमें ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, जिमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा और प्रीति झंगियानी का नाम शामिल था.

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इनमें से वो इकलौता सुपरस्टार कौन है? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं तो बता दें वो और कोई नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन हैं. अपनी डेब्यू फिल्म ‘कहो न प्यार से’ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाने वाले ऋतिक का करियर काफी सफल रहा और आज वह एक सुपरस्टार के रूप में जाने जाते हैं.

वहीं, उन 10 में 4 ऐसे सितारे रहे जिन्हें सुपरस्टार का खिताब तो हासिल नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अच्छी-खासी इमेज बनाने में सफल रहे और आज भी ये बॉलीवुड में सक्रिय हैं. अब आप ये भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये 4 कौन हैं, तो बता दें ये और कोई नहीं… अमीषा पटेल, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर और जिमी शेरगिल हैं.

अमीषा ने ऋतिक के साथ फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं, अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से फिल्मों में कदम रखा था, हालांकि इन दोनों की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

अगर करियर ग्राफ देखा जाए तो करीना के खाते में अभिषेक से ज्यादा हिट फिल्में हैं. वहीं, अभिषेक का करियर संघर्ष से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज लोग उन्हें उनके पिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम से नहीं, बल्कि उनकी योग्यता के आधार पर जानते हैं.

अब बात करें उन 5 स्टार्स के बारे में, जिन्होंने 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू तो की, लेकिन उनका करियर एक्टिंग में सफल साबित नहीं हो पाया और वो हैं उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा और प्रीति झंगियानी.

ऐसा नहीं, था कि ‘मोहब्बतें’ के बाद इन सभी को मौका नहीं मिला. बॉक्स ऑफिस पर ‘मोहब्बतें’ के ब्लॉकबस्टर होते ही इन पांचों को और भी कई फिल्मों में एक्टिंग करते देखा गया, लेकिन दर्शकों के बीच ये सभी अपनी पहचान बना पाने में सफल नहीं हुए.

फिर देखते ही देखते उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा और प्रीति झंगियानी फिल्मों से दूर होते चले गए. हालांकि शमिता शेट्टी और जुगल हंसराज हाल ही फिर से स्क्रीन पर आने का मौका तो मिला, लेकिन उससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ.
September 02, 2025, 13:08 IST





