भारत » India Pakistan Relations: भारत से जा रहा जलजला, इस्लामाबाद को मोदी सरकार ने भेजा मैसेज, अपने लोगों को बचा लो…

India Pakistan Relations: भारत से जा रहा जलजला, इस्लामाबाद को मोदी सरकार ने भेजा मैसेज, अपने लोगों को बचा लो…

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. भारत ने सतलुज नदी में बुधवार को बाढ़ आने की ‘अधिक आशंका’ को लेकर पाकिस्तान को आगाह किया है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश के कारण प्रमुख बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि ये अलर्ट ‘मानवीय आधार’ पर विदेश मंत्रालय के माध्यम से इस्लामाबाद को भेजे गए हैं.

भारत ने पिछले सप्ताह तवी नदी में संभावित बाढ़ के लिए तीन अलर्ट जारी किए थे. सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जारी की गई चेतावनी बुधवार को सतलुज नदी में आने वाली संभावित बाढ़ को लेकर थी. पंजाब में सतलुज, व्यास और रावी नदियां और छोटी मौसमी नदियां अपने जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण उफान पर हैं.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों, जिनमें अधिकतर टूरिस्ट थे, के मारे जाने के बाद भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के साथ जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों के नियमित आदान-प्रदान को स्थगित कर दिया था.

सूत्रों ने बताया कि निलंबन के बावजूद, जान-माल की हानि को रोकने के लिए विशुद्ध रूप से मानवीय आधार पर पाकिस्तान को बाढ़ की ताजा चेतावनी से अवगत कराया गया.

FIRST PUBLISHED : September 2, 2025, 21:53 IST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी