खेल » एआर रहमान की ‘उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर को नए अंदाज में रिलीज

एआर रहमान की ‘उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर को नए अंदाज में रिलीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एआर रहमान की फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें सोहम शाह और नुसरत भरूचा हैं. रहमान ने खुद इसका म्यूजिक कंपोज किया है और नए एक्सपेरिमेंट किए हैं.

'हर म्यूजिक डायरेक्टर का सपना होता है', एआर रहमान ने लिया बड़ा फैसलासंगीत के जादूगर का बड़ा बयान
नई दिल्ली. ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान की फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है. रहमान के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि इसका म्यूजिक उन्होंने खुद कंपोज किया है. रहमान का कहना है कि यह हर म्यूजिक डायरेक्टर का सपना होता है.

फिल्म के प्रमोशन के दौरान रहमान ने बताया कि अब वह काम से ज्यादा परिवार और नई चीजें सीखने पर फोकस करेंगे. हाल ही में उनकी पत्नी सायरा बानो से अलगाव की खबरें आई थीं. तीन दशक तक दोनों साथ रहे और खबर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए थे.

रहमान ने कहा कि अब तक वह दिन-रात सिर्फ काम में बिजी रहते थे. जिसकी वजह से परिवार और खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पाए. लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि करियर की रफ्तार थोड़ी धीमी करेंगे और जिंदगी का असली मजा लेंगे.

पहले सिर्फ काम पर देता था ध्यान

उन्होंने कहा, ‘पहले मैं पागलों की तरह लगातार काम करता था. लेकिन ज्यादा काम करते-करते जिंदगी छूट जाती है. अब मैंने ठहरने का फैसला लिया है ताकि नई चीजें सीख सकूं और परिवार के साथ वक्त बिता सकूं. ‘उफ्फ ये सियापा’ के म्यूजिक में रहमान ने कई नए एक्सपेरिमेंट किए हैं. उनका कहना है कि यह फिल्म बाकी फिल्मों से अलग है. दिलचस्प बात यह है कि यह एक म्यूजिक-बेस्ड फिल्म है जिसमें एक्टर्स खामोश रहते हैं.

इस दिन होगी रिलीज

यह फिल्म उन्हें मशहूर फिल्मकार लव रंजन की वजह से मिली. ‘उफ्फ ये सियापा’ में सोहम शाह और नुसरत भरूचा की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म को लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. इसके प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं और डायरेक्टर जी. अशोक हैं. फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बता दें कि ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने अब तक कई ऐसी फिल्मों को म्यूजिक दिया है, जो उनके म्यूजिक की वजह से अमर हो गई हैं.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘हर म्यूजिक डायरेक्टर का सपना होता है’, एआर रहमान ने लिया बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी