खेल » Ex-हस्बैंड भरत को नई गर्लफ्रेंड मिलते ही वायरल हो रहा ईशा देओल का ये बयान

Ex-हस्बैंड भरत को नई गर्लफ्रेंड मिलते ही वायरल हो रहा ईशा देओल का ये बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने पिछले साल पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया था. इन दिनों भरत अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेघना के साथ नजर आए जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा तेज हो गई. इस बीच…और पढ़ें

Ex-हस्बैंड भरत को नई गर्लफ्रेंड मिलते ही वायरल हो रहा ईशा देओल का ये बयानईशा देओल ने पति भरत से तलाक पर चुप्पी तोड़ी थी.
नई दिल्ली.  हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने पिछले साल पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया. 11 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला करते हुए कपल अलग हो गया था. इन दिनों भरत अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग रिलेशनशिप की वजह से खबरों में बने हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर मेघना लखानी के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी जिसके बाद से दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में ईशा देओल से उनके तलाक की वजह को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं हैं. एक्ट्रेस का एक पुराना बयान भी खबरों में बना हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि भरत से उनका तलाक मुश्किल था.

द क्विंट के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, ईशा ने खुलासा किया कि ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इन सबके बीच अपने बच्चों के सबसे ऊपर रखा. उन्होंने स्वीकार किया था कि सिंगल पेरेंटिंग अक्सर मुश्किल होती है, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी बेटियों की खुशी और स्थिरता हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है.

एक्स-पति भरत से तलाक पर ईशा देओल ने तोड़ी थी चुप्पी

एक्स-हस्बैंड भरत तख्तानी से तलाक के बारे में बात करते हुए हेमा मालिनी की लाडली ने कहा, ‘भले ही दो व्यक्तियों के बीच का रिश्ता बदल सकता है, लेकिन माता-पिता को अपने बच्चों के लिए एकजुट रहना चाहिए. जब बच्चे शामिल होते हैं, तो अपने अहंकार को एक तरफ रखना और सहनशीलता रखना महत्वपूर्ण है. आखिरकार हम इन खूबसूरत बच्चों के माता-पिता हैं. ये जरूरी है कि हम अपने बच्चों को सबसे अच्छी चीजें दें’.

ईशा देओल ने कहा था बच्चों के लिए करने पड़ते हैं समझौते

उन्होंने आगे कहा कि जब पेरेंट्स अपने पर्सनल मतभेदों से ऊपर उठकर अपने बच्चों को प्राथमिकता देने का निर्णय लेते हैं, तो यह स्वाभाविक रूप से दो लोगों के मतभेद को कम कर देता है औऱ लोगों के बीच की कड़वाहट कम हो जाती है. उन्होंने कहा था कि वो अपने एक्स-हस्बैंड भरत के साथ एक यूनिट के तौर पर काम करती हैं.

ईशा देओल कहती हैं कि अपने बेटियों की खातिर उन्हें अपने पूर्व पति के साथ मिलकर एक टीम की तरह उनकी परवरिश करनी पड़ती है. भले ही पति-पत्नी का रिश्ता टूट चुका है, लेकिन उनका उनके बच्चों से रिश्ता कभी नहीं टूटेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Ex-हस्बैंड भरत को नई गर्लफ्रेंड मिलते ही वायरल हो रहा ईशा देओल का ये बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी