विदेश » Afghanistan Earthquake News: इधर भूकंप से 1100 लोगों की मौत, उधर लैंडस्लाइड ने ली 1000 से अधिक की जान, कुदरत का यह कैसा कहर?

Afghanistan Earthquake News: इधर भूकंप से 1100 लोगों की मौत, उधर लैंडस्लाइड ने ली 1000 से अधिक की जान, कुदरत का यह कैसा कहर?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Afghanistan Earthquake Today Live Updates: अफगानिस्तान में भूकंप से बड़ी तबाही हुई है. पूर्वी अफगानिस्तान में काबुल के निकट आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 1,100 लोग मारे गए हैं और 3,500 घायल हुए हैं. वहीं…और पढ़ें

कहर: इधर भूकंप से 1100 लोगों की मौत, उधर लैंडस्लाइड ने ली 1000 से अधिक की जानअफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 1100 पार कर गया है.
Afghanistan Earthquake Today Live Updates: पूरी दुनिया में कुदरत का कहर जारी है. दुनिया के दो अलग-अलग कोनों में प्रकृति ने अपना विकराल रूप दिखाया है. एक तरफ भूकंप ने तबाही मचाई तो दूसरी तरफ लैंडस्लाइड ने लाशें बिछा दीं. जी हां, अफगानिस्तान से लेकर सुडान तक कुदरत का कहर दिखा. अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप ने हजार से अधिक लोगों की लाशें बिछा दीं. वहीं, सुडान में लैंडस्लाइड से हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अफगानिस्तान और सुडान में आई तबाही को मिलाकर अब तक 2,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों घायल और बेघर हो गए हैं.

यह कुदरत का कहर ऐसा है कि मानवता कराह रही है. अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप पूर्वी इलाके में काबुल के पास आया, जबकि सुडान के दारफुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड ने एक पूरा गांव ही मिटा दिया. इन आपदाओं ने न केवल जान-माल का नुकसान किया, बल्कि पहले से संकटग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है.

अफगानिस्तान भूकंप में कितने मरे?

सबसे पहले अफगानिस्तान में भूकंप से आई तबाही को जानते हैं. अफगानिस्तान में रविवार रात को जोरदार भूकंप आया. यह भूकंप पूर्वी अफगानिस्तान में आया, जो काबुल से ज्यादा दूर नहीं था. अफगान मीडिया एंड रिसर्च सेंटर के प्रमुख अब्दुल जब्बार बेहिर ने अल अरबिया से बातचीत में बताया कि इस भूकंप में कम से कम 1,100 लोग मारे गए हैं, जबकि 3,500 से अधिक घायल हुए हैं. भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई, जिसने पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई. घर ढह गए, सड़कें टूट गईं और कई गांव संपर्क से कट गए.

सुडान में कुदरती कहर में 1 हजार से अधिक मौतें

वहीं, सुडान में स्थिति और भी दिल दहला देने वाली है. सुडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि पश्चिमी सुडान के मार्रा माउंटेंस इलाके में एक गांव पर लैंडस्लाइड गिरा, जिसमें कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में केवल एक व्यक्ति ही जिंदा बचा है. लैंडस्लाइड की घटना 31 अगस्त को हुई, जब लगातार कई दिनों की भारी बारिश के बाद पहाड़ी इलाके में मिट्टी खिसक गई. सुडानी आर्मी का कहना है कि पूरा गांव ही मिट्टी में दफन हो गया है, और अब वहां कुछ भी नहीं बचा. पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इसकी चपेट में आए. यह इलाका दारफुर क्षेत्र में आता है, जो पहले से ही सुडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच चल रहे गृहयुद्ध से प्रभावित है.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homeworld

कहर: इधर भूकंप से 1100 लोगों की मौत, उधर लैंडस्लाइड ने ली 1000 से अधिक की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी