खेल » तलाक के 5 महीने बाद युजवेंद्र चहल पर धनश्री वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा, ‘मैं उनसे अभी भी…’

तलाक के 5 महीने बाद युजवेंद्र चहल पर धनश्री वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा, ‘मैं उनसे अभी भी…’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Relation After Divorce: धनश्री वर्मा ने तलाक के पांच महीने बाद अपने पूर्व पति युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ते और उनके बर्ताव पर खुलकर बात की. उन्होंने फराह खान के सामने अपनी निजी ज…और पढ़ें

तलाक के 5 महीने बाद युजवेंद्र चहल पर धनश्री वर्मा का चौंकाने वाला खुलासाधनश्री और युजवेंद्र चहल की शादी करीब 4 साल तक चली.
नई दिल्ली: धनश्री वर्मा एक बार फिर लाइमलाइट में हैं, लेकिन इस बार वह अपने डांस वीडियो नहीं, बल्कि युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्तों पर बयान देकर नेटिजेंस का ध्यान खींच रही हैं. उन्होंने युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद अपनी जिंदगी के बारे में भी बताया. धनश्री वर्मा ने यह तमाम बातें फराह खान के व्लॉग पर की.

धनश्री वर्मा एक्ट्रेस-डांसर होने के अलावा एक डेंटिस्ट भी हैं. उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे तलाक के बाद भी युजवेंद्र चहल के साथ संपर्क में हैं. उन्होंने अपने पेशेवर जिंदगी के बारे में भी बताया. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वे रणबीर कपूर को भी ट्रीट कर चुकी हैं. फराह खान ने धनश्री के घर की तारीफ करने के बाद उनकी निजी जिंदगी पर सवाल किए. उन्होंने पूछा, ‘क्या तुम पहली बार अकेले रह रही हो? पहले तुम अपने माता-पिता के साथ थीं. फिर युजवेंद्र चहल के शादी की और उनके साथ रहीं. दोनों मेरी पार्टी में आए थे.’ फराह खान ने बातों-बातों में संकेत दिया कि तलाक के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है.

युजवेंद्र चहल के संपर्क में हैं धनश्री
धनश्री ने मार्च में क्रिकेटर से तलाक लिया था. वे करीब चार साल साथ रहे. एक्ट्रेस अभी युजवेंद्र के संपर्क में हैं. उन्होंने आराम से जवाब दिया कि अब उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है. उन्होंने तलाक के बाद युजवेंद्र चहल से रिश्ते के बारे में क्यूट सी डिटेल शेयर की. वे बोलीं, ‘मैं युजी से मैसेज के जरिये संपर्क में रहती हूं. वह मुझे मां बुलाते थे, वह बहुत प्यारे हैं.’

‘राइज एंड फॉल’ में आएंगी नजर
युजवेंद्र के लिए धनश्री का बयान सरल, मगर असरदार है जो दर्शाता है कि तलाक के बावजूद उनके रिश्ते में गरिमा और सम्मान है. फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. काम की बात करें, तो धनश्री, अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगी जो 6 सितंबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दिखाया जाएगा.

रणबीर कपूर का कर चुकी हैं इलाज
धनश्री ने फराह के व्लॉग में सबसे दिलचस्प खुलासा किया कि उन्होंने एक डेंटिस्ट के तौर पर रणबीर कपूर का ट्रीटमेंट किया था. वे बोलीं, ‘मैंने तीन साल तक प्रैक्टिस की थी. बांद्रा और लोखंडवाला में एक क्लिनिक था. सभी टीवी वाले लोग आते थे. मैंने रणबीर कपूर का भी एक बार इलाज किया था.’ फराह ने तुरंत शरारती मुस्कान के साथ कहा, ‘तुमने उसके मुंह के अंदर देखा? कैसा था? क्या अलग था?’ धनश्री हंसते हुए बोलीं, ‘वह मेरा काम था. वह काफी स्वस्थ थे.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

तलाक के 5 महीने बाद युजवेंद्र चहल पर धनश्री वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी