Last Updated:
पंजाब के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. फिल्मी सितारों ने गांववालों की मदद को हाथ आगे बढ़ाया है. गुरु रंधावा-सोनू सूद के बाद एमी विर्क ने पंजाब में बाढ़ पीड़ित 200 घरों को लिया गोद है.
बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे सितारे. (फोटो साभार: IANS)पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर बाढ़ प्रभावितों के लिए एक पोस्ट लिखी और मदद की पेशकश की. उन्होंने 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया है. एमी विर्क ने पोस्ट में लिखा, ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही देखकर दिल दुखता है. अपने लोगों को बिना छत के देखकर मैं पूरी तरह टूट गया हूं. उन्हें राहत देने के लिए एक छोटा सा प्रयास करने जा रहा हूं. हमारी टीम 200 घरों को गोद ले रही है, जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है.’

(फोटो साभार:Instagrm@ammyvirk)
एमी विर्क ने कहा कि यह सिर्फ आश्रय से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह आशा, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की ताकत देने के बारे में है. आइए, हम सभी मिलकर जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें. मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पहले ही बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पंजाब और बाढ़ से प्रभावित सभी राज्यों के लिए प्रार्थना. आइए हम हरसंभव मदद करें. मैं अपने इलाके डेरा बाबा नानक और अपने गांव धारोवाली के पास सहायता शिविर लगा रहा हूं.’
मदद को आगे आए सोनू सूद
बॉलीवुड स्टार सोनू सूद भी मदद को आगे आए हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं पंजाब के साथ हूं. इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है. हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे. अगर आपको किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया बेझिझक संदेश भेजें. हम आपकी हरसंभव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे.’ उन्होंने कहा कि पंजाब मेरी आत्मा है. चाहे सब कुछ चला जाए, मैं पीछे नहीं हटूंगा. हम पंजाबी हैं और हम हार नहीं मानते.’

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
September 01, 2025, 19:13 IST





