भारत » याद रखें एक ही नंबर 112… हर मुसीबत में देगा आपका साथ, अमित शाह ने गुजरात में किया लॉन्च

याद रखें एक ही नंबर 112… हर मुसीबत में देगा आपका साथ, अमित शाह ने गुजरात में किया लॉन्च

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गांधीनगर में अमित शाह ने गुजरात सरकार की डायल 112 सेवा शुरू की, जिससे सभी आपातकालीन सेवाएं एक नंबर पर मिलेंगी; डायल 112 के शुरू होने के बाद कई टोल फ्री नंबरों से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी.

याद रखें एक ही नंबर 112... हर मुसीबत में देगा आपका साथ, अमित शाह ने किया लॉन्चअमित शाह ने गुजरात के लिए ‘डायल 112’ नंबर लॉन्च किया.
गांधीनगर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात सरकार की ‘डायल 112’ आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) की शुरुआत की और कहा कि यह नए युग की ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि अब सभी प्रकार की सुरक्षा संबंधी सेवा के लिए एक नंबर उपलब्ध होगा.

शाह ने कहा कि ‘डायल 112’ सेवा गुजरात के लोगों को विभिन्न प्रकार के टोल फ्री नंबरों से मुक्ति दिलाएगी, जैसे पुलिस के लिए 100, एम्बुलेंस के लिए 108, अग्निशमन के लिए 101, महिला सहायता के लिए 181, बाल सहायता के लिए 1058, आपदा के लिए 1070 और 1077, जो उन्हें भ्रमित करते थे.

शाह ने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत ने दुनिया को एक कड़ा संदेश दिया है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. शाह ने 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

शाह ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने देश के सबसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्यों में से एक गुजरात को एक अभेद्य किला बनाने का काम किया, जिसकी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने उपेक्षा की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी