खेल » दीपक डोबरियाल का संघर्ष और सफलता बॉलीवुड में अभिनय का सफर.

दीपक डोबरियाल का संघर्ष और सफलता बॉलीवुड में अभिनय का सफर.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड का वो एक्टर जिसने सपोर्टिंग रोल से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई. उन्होंने अक्सर पर्दे पर नौकर का किरदार अदा किया था. लेकिन जब उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर खलनायक बनने का मौका मिला तो ऐसा गदर काटा कि ह…और पढ़ें

पिता के खिलाफ बने एक्टर, पेट पालने के लिए फिल्मों में बनते रहे नौकरआज एक्टर का जन्मदिन है.
नई दिल्ली.  बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं, जिनका फिल्मों में आने का सफर आसान नहीं रहा. कई कलाकारों ने फिल्मों के प्रति अपने जुनून के चलते अपना घर परिवार भी ताक पर रख दिया था, लेकिन एक्टिंग के प्रति प्यार ने उन्हें किसी और फील्ड में करियर बनाने ही नहीं दिया. ऐसे ही एक कलाकार दीपक डोबरियाल हैं. दीपक को आपने ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग और साइड रोल में देखा होगा, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने शानदार अभिनय से ऐसी पहचान बनाई कि उन्हें अनदेखा कर पाना दर्शकों के लिए भी नामुमकिन सा हो गया.

आज 1 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे दीपक डोबरियाल फिल्मों में हीरो बनने का सपना लिए मुंबई आए थे, लेकिन सपनों के इस शहर में अपने ख्वाब को हकीकत बनाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. थिएटर से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले दीपक डोबरियाल का सपना लीड एक्टर बनना था, लेकिन फिल्मों में मिले हर छोटे-बड़े रोल को उन्होंने बखूबी निभाया. 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु में’ ‘पप्पी जी’ के किरदार से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली.

दीपक डोबरियाल ने कॉमेडी से बनाई पहचान

इसके बाद उन्हें ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. उन्हें कई अवार्ड भी मिले. ‘तनु वेड्स मनु’ में ‘पप्पी जी’ का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी ‘पप्पीजी’ कहकर बुलाने लगे. फिल्मों में दीपक डोबरियाल का शुरुआती सफर आसान नहीं था. जेब में 7 हजार रुपए लेकर दिल्ली से मुंबई आए एक्टर को 4 साल तक संघर्ष करना पड़ा था. उन्हें अक्सर फिल्मों में नौकर के रोल ही मिलते थे, लेकिन वो अपने अद्भुत अभिनय से हर किरदार में जान फूंकने का हुनर रखते हैं.

दीपक डोबरियाल

खलनायक बन छा गए थे दीपक डोबरियाल

छोटे-छोटे किरदारों से सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले दीपक डोबरियाल ने ओमकारा, दबंग 2, प्रेम रतन धन पायो, हिंदी मीडियम, अंग्रेजी मीडियम, भेड़िया और भोला जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया. दीपक की कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में खास बनाती है. अक्सर कॉमिक किरदारों में नजर आने वाले दीपक डोबरियाल ने अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘भोला’ में खलनायक का किरदार अदा किया था. फिल्म में वो खूंखार खलनायक के रोल में नजर आए थे और उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के साथ ही समीक्षकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया था.

परिवार के खिलाफ जा कर चुनी एक्टिंग

दीपक डोबरियाल का जन्म 1 सितंबर 1975 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था. जब वह पांच साल के थे तो नौकरी की तलाश में उनके पिता पूरे परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए थे. इस दौरान वह कठवरिया सराय में रहे. स्कूल दिनों में दीपक अपने भाई के साथ रामलीला में भाग लेते थे. 12 साल की उम्र में जब वह थिएटर से जुड़े तो पिता को उनका फैसला रास नहीं आया, क्योंकि उनके दोस्त क्लास में अच्छा परफॉर्म कर रहे थे और सबने आगे की पढ़ाई के लिए प्लानिंग की थी.

पिता का मानना था कि अभिनय कोई परमानेंट जॉब नहीं है. बाद में उनके अंकल ने पिता को मनाया और तब जाकर उन्होंने आरएलए कॉलेज का थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया. यहां कुछ प्ले करने के बाद दीपक फिल्मों में काम की इच्छा लेकर मुंबई शिफ्ट हो गए.

कई थिएटर में काम करने के बाद उन्हें 2002 में फिल्म दिल है तुम्हारा में एक छोटा रोल मिला. इसके बाद 2006 में उन्हें फिल्म ओमकारा मिली और इस तरह फिल्मी दुनिया के उनके सफर ने गति पकड़ी. दीपक सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि एक बेहतरीन डायलॉग राइटर और थिएटर डायरेक्टर भी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पिता के खिलाफ बने एक्टर, पेट पालने के लिए फिल्मों में बनते रहे नौकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी