प्रधानमंत्री मोदी ने चीन पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “तियानजिन में उतर चुका हूं. एससीओ समिट के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं से गहन चर्चा करने का इंतजार है.” समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिनमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से रविवार और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोमवार को बैठक होने की संभावना है.
यहां देखें पीएम मोदी के अगले दो दिनों का कार्यक्रम
09:30 – 10:10 बजे – चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक
14:30 – 15:15 बजे – द्विपक्षीय बैठक स्लॉट
16:30 – 18:00 बजे – एससीओ में राष्ट्राध्यक्षों/सरकार प्रमुखों के लिए औपचारिक स्वागत समारोह
सोमवार, 1 सितम्बर 2025
07:30 – 09:10 बजे – एससीओ नेताओं की बैठक
09:45 – 10:30 बजे – रूस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक
11:10 बजे – दिल्ली के लिए प्रस्थान
एससीओ के दो पर्यवेक्षक अफगानिस्तान और मंगोलिया हैं, जबकि इसके 14 संवाद साझेदार देश हैं, जिनमें तुर्की, कुवैत, अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया और नेपाल शामिल हैं. श्रीलंका, सऊदी अरब, मिस्र, कतर, बहरीन, मालदीव, म्यांमार और संयुक्त अरब अमीरात भी एससीओ के संवाद साझेदार हैं.





