Last Updated:
CM Rekha Gupta Exclusive: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहली बार खुद पर हुए हमले की पूरी कहानी साझा की. न्यूज18 इंडिया पर रुबिका लियाकत के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सीएम रेखा ने अपना आगे का प्लान भी श…और पढ़ें
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने न्यूज18 इंडिया पर रुबिका लियाकत के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पहली बार हमले की पूरी कहानी साझा की.सुरक्षा में चूक नहीं, मेरा स्वभाव जिम्मेदार
पिता की सीख ने दी हिम्मत
इंटरव्यू में रेखा गुप्ता ने अपने पिता की सीख को याद किया, जो उन्हें इस सदमे से उबरने में मददगार साबित हुई. उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में एक बार बस से उनकी कार टकरा गई थी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इससे वे घबरा गईं, लेकिन पिता ने कहा, ‘सड़क पर चलोगी तो चोट तो लगेगी ही. इसका मतलब यह नहीं कि गाड़ी चलाना छोड़ दो.’ रेखा ने कहा, ‘यह सीख मुझे हमेशा याद रहती है. मैं अपने बच्चों को भी यही सिखाती हूं. मुसीबतों से घबराना नहीं, आगे बढ़ते रहना है.’ उन्होंने कहा कि हमला एक दुर्घटना थी, जैसे रोज दुनिया में कहीं न कहीं होती है, लेकिन इससे काम रुक नहीं सकता.
देशभर से मिला प्यार और समर्थन
रेखा गुप्ता ने हमले के बाद मिले समर्थन पर भावुक होकर बात की. उन्होंने कहा कि पूरे देश की महिलाओं ने उन्हें संदेश भेजे और आक्रोश जताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे इतना प्यार मिला कि मैंने जो खोया, उसे भूल गई. लोग कहते हैं, ‘मेरी मां ने आपके लिए प्रार्थना की.’ यह अमेजिंग है.’





