भारत » Ramban Cloudburst | Cloud burst News | Jammu Kashmir Cloud burst रामबन में बादल फटने से तबाही, तीन की मौत, पांच लापता, राहत कार्य जारी.

Ramban Cloudburst | Cloud burst News | Jammu Kashmir Cloud burst रामबन में बादल फटने से तबाही, तीन की मौत, पांच लापता, राहत कार्य जारी.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Ramban Cloudburst Live Updates: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से बड़ी तबाही मची है. इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

LIVE: जम्मू-कश्मीर में फिर आसमानी आफत, रामबन में फटा बादल, 3 लोगों की मौतजम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से बड़ी तबाही मची है.
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से बड़ी तबाही मची है. इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. प्रशासन के मुताबिक, रामबन जिले के राजगढ़ गांव में बादल फटा है. यहां तेज बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और मलबे में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव अभियान जारी है. अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं.

मौसम विभाग का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने पुंछ, रियासी, राजौरी, किश्तवाड़ और उधमपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पुंछ, किश्तवाड़, जम्मू, रामबन और उधमपुर में शनिवार और रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे भारी बारिश की संभावना है.

सारे स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. इस कारण आई बाढ़ से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) सहित कई प्रमुख मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे यातायात ठप हो गया है.

उधर जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 30 अगस्त तक बंद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जिलों से आई कई चिंताजनक रिपोर्टों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है.

जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं. साथ ही प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी इलाकों में और बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

LIVE: जम्मू-कश्मीर में फिर आसमानी आफत, रामबन में फटा बादल, 3 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी