भारत » 30 अगस्त को तीन घंटे बिजली कटौती की सूचना

30 अगस्त को तीन घंटे बिजली कटौती की सूचना

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Power Cut In Purnia: पूर्णिया के रजनी चौक, रामबाग सहित कई क्षेत्रों में 30 अगस्त को बिजली बाधित रहेगी. सुबह 7:30 से 9:30 और 11 से 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी.

कल पूर्णिया के इन इलाकों में 3 घंटे बिजली रहेगी गुल, देखें समय और एरियासांकेतिक फोटो.
पूर्णिया: पूर्णिया के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. अगर आप पूर्णिया के बिजली उपभोक्ता हैं, तो आपको कल तीन घंटे बिजली सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा. बिजली के बिना कई काम संभव नहीं होते हैं, चाहे वह फोन चार्जिंग हो या अन्य तकनीकी चीजों को चलाने के लिए. इसलिए बिजली से संबंधित कार्यों को समय पर निपटा लें ताकि परेशानी न हो.

बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी ने दी जानकारी

विभाग के कार्यपालक अभियंता बलवीर प्रसाद बागीश ने बताया कि सभी बिजली उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 30 अगस्त को ग्रिड पीएसएस से 11 केवी टाउन 2 फीडर सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु सुरक्षा की दृष्टि से बंद रहेगा. साथ ही लाइनबाजार पीएसएस से 11 केवी रामबाग फीडर नए फीडर के निर्माण हेतु सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से शटडाउन में रहेगा, जिससे बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है. उपभोक्ताओं को खुद अपना इंतजाम करना होगा.

पूर्णिया के इन सभी क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली

पूर्णिया के इन क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ता की परेशानी बढ़ेगी. रजनी चौक, उर्दू स्कूल, जिला स्कूल रोड, नवरत्न, खीरू चौक, बड़ी मस्जिद, बाड़ी हाट के भूतनाथ मंदिर, डी एम मोड़, प्रभात कॉलोनी, रामबाग, हॉप चौराहा, पोस्ट मार्टम रोड, बिहार टॉकीज रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, रामबाग एसबीआई एस एन एस वाई रोड एवं आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. ऐसे में पूर्णिया के बिजली उपभोक्ताओं को अपना खुद का इंतजाम करना होगा. संबंधित कार्य समाप्त होते ही बिजली सेवाएं पुनः शुरू कर दी जाएंगी.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebihar

कल पूर्णिया के इन इलाकों में 3 घंटे बिजली रहेगी गुल, देखें समय और एरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी