खेल » ‘अगर रक्षक ही…’ द बंगाल फाइल्स की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज, CM को दिखाना चाहते हैं फिल्म

‘अगर रक्षक ही…’ द बंगाल फाइल्स की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज, CM को दिखाना चाहते हैं फिल्म

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी. उन्हें आशंका है कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार इस पर बैन लगा देगी. वे फिल्म की रिलीज से पहले मुख्यमंत्री ममता …और पढ़ें

'अगर रक्षक ही...' द बंगाल फाइल्स की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री का तंज‘द बंगाल फाइल्स’ से पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर रिलीज पर काफी दिक्कतें आईं, जिसका जिक्र डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कई इंटरव्यू में किया है. उन्होंने इवेंट रोकने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्हें अब आशंका है कि फिल्म को पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. वे अब मुख्यमंत्री को फिल्म दिखाना चाहते हैं.

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान वेस्ट बंगाल में स्क्रीनिंग को लेकर सामने आ रही मुश्किलों पर बात की है. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मौका मिलता है तो वह अपनी फिल्म को वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिखाना चाहेंगे, बावजूद इसके की उस राज्य में उनकी फिल्म को बैन कर दिया गया है.

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने खुले दिल से की गई बातचीत में फिल्म को लेकर उठी विवादों पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘सच ही सबसे बड़ा विवाद होता है. इस दुनिया की सबसे विवादित चीज सच ही है.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म बंगाल में दिखाई जाएगी, जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं क्या कर सकता हूं? क्या कर सकता हूं अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए?’ विवेक अग्निहोत्री ने अपनी बात साफ करते हुए कहा, ‘मैं सरकार को भक्षक कह रहा हूं. ममता बनर्जी इस समय बंगाल की रक्षक हैं. वो मुख्यमंत्री हैं, वही पुलिस हैं और पुलिस उन्हीं के अधीन आती है. उन्हें ये जानना चाहिए.’

मुख्यमंत्री को फिल्म दिखाना चाहते हैं विवेक अग्निहोत्री
जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या वह फिल्में बनाते समय बीजेपी जैसी पॉलिटिकल पार्टीज से राय लेते हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘नहीं, बीजेपी तो खुद मुझसे पूछकर कैंपेन करती है.’ विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी आलोचनाओं के बावजूद साफ कहा कि उनका मुख्यमंत्री से कोई निजी आपत्तियां नहीं हैं. उन्होंने डायरेक्ट बातचीत का स्वागत करते हुए कहा, ‘अगर वो मुझसे कहें, मिस्टर विवेक आइए, मैं आपकी फिल्म देखना चाहती हूं… तो मैं बिना किसी झिझक के वहां जाऊंगा.’

5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’
फिल्ममेकर ने आखिर में कहा कि वो अपना नंबर भी दे सकते हैं. इससे साफ दिखा कि वो बातचीत करने के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर राज्य के नेताओं को अपनी फिल्म दिखाने के लिए भी राजी हैं. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को लिखा और डायरेक्ट किया है. वहीं, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. इसे जी स्टूडियोज वर्ल्डवाइड रिलीज करेगा और यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘अगर रक्षक ही…’ द बंगाल फाइल्स की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री का तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी