खेल » ‘मेरे पति ने गलत क्या किया, कोई भी आदमी…’ हेमा संग धर्मेंद्र की शादी पर जब पहली पत्नी ने किया सुहाग का बचाव

‘मेरे पति ने गलत क्या किया, कोई भी आदमी…’ हेमा संग धर्मेंद्र की शादी पर जब पहली पत्नी ने किया सुहाग का बचाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने जब साल 1980 में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी की थी, तब पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. शादीशुदा और बाल-बच्चेदार होने के बाद भी उन्हें एक बार फिर इश्क हुआ और उस इश्क को उन्होंने मुक्कबल भी किया. समाज की लोक-लाज को उन्होंने ठेंगा दिखाया और इस्लाम धर्म अपनाकर उन्होंने हेमा मालिनी के साथ शादी का फैसला किया. पहली पत्नी और बच्चों के होते हुए सुपरस्टार के इस कदम पर जब दुनिया सवाल खड़े कर रही थी. तब वो ही धर्मेंद्र के साथ वो शख्स खड़ा था, जिसको उन्होंने सबसे बड़ा धोखा दिया, वो कोई और नहीं पहली धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर थीं. अपने सुहाग का उन्होंने बचाव किया. सुनने में थोड़ी अजीब है, लेकिन सौ टका सच है.

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी लाइम लाइट से दूर रहती हैं. धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर की जिंदगी में हेमा मालिनी के आने के बाद भले भूचाल आ गया हो, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने पत्नीव्रता धर्म का पालन किया.

कैसे कोई मेरे पति को वुमेनाइजर कह सकता है?

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का शादी के कराब 1 साल के बाद प्रकाश कौर ने चुप्पी तोड़ी थी और बिना तलाक लिए पति की इस शादी पर बात की थी. 1981 में ‘स्टारडस्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने कहा था, ‘कोई भी आदमी मेरी जगह हेमा को चुनेगा, मेरे पति ने ऐसा किया तो क्या गलत था. कैसे कोई मेरे पति को वुमेनाइजर कह सकता है. आधी इंडस्ट्री यही कर रही है. सभी हीरो अफेयर कर रहे हैं और दूसरी बार शादी कर रहे हैं. हो सकता है वह सबसे अच्छे पति न हों, लेकिन वह सबसे अच्छे पिता हैं। उनके बच्चे उनसे बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने कभी बच्चों की अनदेखी नहीं की.’

मैं ये नहीं कर पाती…

प्रकाश कौर ने हेमा को लेकर भी अपना मत जाहिर किया था. उन्होंने कहा था, ‘मैं हेमा को भी समझ सकती हूं. मैं जानती हूं कि वह किन परिस्थितियों से गुजर रही हैं. अगर मैं हेमा की जगह होती, तो ये कभी न कर पाती. एक महिला के तौर पर मैं हेमा की भावनाएं समझ सकती हूं, लेकिन एक पत्नी और मां होने के नाते मैं हेमा की भावनाओं को सही नहीं कह सकती.’

शादी के बाद भी अलग-अलग रहते थे हेमा- धर्मेंद्र

हैरानी की बात यह है कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी शादी के बावजूद एक साथ नहीं रहते. एक पुराने इंटरव्यू में लहरें टीवी को दिए बयान में हेमा ने अपने परिवार की अनोखी व्यवस्था के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा, ‘कोई भी ऐसा नहीं चाहता, लेकिन ऐसा हो जाता है. स्वाभाविक रूप से जो होता है, उसे स्वीकार करना पड़ता है. हर औरत अपने पति और बच्चों के साथ सामान्य परिवार की तरह रहना चाहती है. लेकिन कहीं न कहीं चीजें अलग हो गईं.’ हेमा ने आगे कहा, ‘मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है. मैं अपने आप में खुश हूं. मेरे दो बच्चे हैं और मैंने उन्हें बहुत अच्छे से पाला है.’ हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र हमेशा उनके और परिवार के लिए मौजूद रहते हैं.

धर्मेंद्र की दो शादियां और 6 बच्चे

धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से पहली शादी की थी. इस शादी से उनके दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल हैं, जो आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं और दो बेटियां हुईं. इसके बाद, धर्मेंद्र ने 1980 में प्रकाश कौर को बिना तलाक दिए हेमा मालिनी से दूसरी शादी की. धर्मेंद्र और हेमा की दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी