Last Updated:
आरआरपी सेमीकंडक्टर ने एक साल में 17700 फीसदी रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया है. इसका शेयर 25 से बढ़कर 4555 रुपये पहुंचा, कंपनी महाराष्ट्र में प्लांट चलाती है.
शेयर में तूफानी तेजी की एक वजह सरकार का सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर फोकस होना भी है.आरआरपी सेमीकंडक्टर स्टॉक पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन में लगातार अपर सर्किट लगा रहा है. कल भी यह दो फीसदी के अपर सर्किट के साथ 4555.90 रुपये पर बंद हुआ. आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड कंपनी महाराष्ट्र में आउटसोर्सड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग प्लांट ऑपरेट करती है. कंपनी की शुरूआत 1980 में हुई थी. यह कंपनी भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत ऐपल के लिए पार्ट्स बनाती है. साथ ही अमेरिका की और भी कंपनियों के लिए काम करती है. कंपनी अब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और सेमीकंडक्टर के बिजनेस में उतर गई है.
1 लाख को बना दिया 1.77 करोड़
आरआरपी सेमीकंडक्टर (Smallcap Stocks) ने 1 साल से कम समय में निवेशकों को 17,700 फीसदी रिटर्न दिया है. 9 सितंबर 2024 को यह शेयर 25.59 रुपये पर था, जबकि अभी यह 4,555.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. अगर किसी निवेशक ने 9 सितंबर को इसमें 60,000 रुपये निवेश किया होता तो आज उसके पास 1 करोड़ रुपये होते. इसी तरह एक लाख रुपये लगाने वाले के निवेश की वैल्यू अब 1.77 करोड़ रुपये हो गई है.
इसलिए आई है तूफानी तेजी
शेयर में तूफानी तेजी की एक वजह सरकार का सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर फोकस होना भी है और इंडस्ट्री को कई तरह की रियायतें दी जा सकती हैं. इसके चलते कंपनी इसमें बड़ी बेनेफिशियरी हो सकती है. आरआरपी सेमीकंडक्टर का मार्केट कैप 6130 करोड़ रुपये है. कंपनी ने पिछले 5 सालों में 180% CAGR मुनाफा बढ़ाया है. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी सिर्फ 1.28% है. कंपनी का बहुत पैसा बाजार में फंसा हुआ है. यह रकम 279 दिनों से रुकी हुई है.पिछले 3 सालों में प्रमोटर की हिस्सेदारी 73.2% घटी है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 29, 2025, 11:00 IST





