Last Updated:
सिंगर-रैपर हनी सिंह को पंजाब के मोहाली में परफॉर्म करना था, लेकिन वेन्यू पर पहुंच कर मंच पर चढ़ने से ठीक पहले उन्होंने अपना शो रद्द कर दिया. सिंगर की शो कैंसिल करने की वजह हैरान करने वाली है. हालांकि अभी तक उ…और पढ़ें
हनी सिंह ने आखिरी वक्त पर शो कैंसिल कर दिया था. नई दिल्ली. हनी सिंह को पंजाब के मोहाली में एक अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करना था, लेकिन रैपर ने आखिरी मौके पर अपना शो कैंसिल कर दिया. वो वेन्यू पर पहुंचे थे लेकिन उन्होंने परफॉर्म नहीं किया और मंच पर जाने से ठीक पहले हनी सिंह ने शो रद्द कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के अनुसार रैपर ने सिक्योरिटी की वजह से शो कैंसिल किया था. उनकी सिक्योरिटी टीम को वेन्यू पर एंट्री नहीं मिली थी.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सिंगर की सिक्योरिटी टीम को वेन्यू के गेट पर रोक दिया गया. उनसे कहा गया कि ऑर्गनाइजर्स ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और वेन्यू पर पंजाब पुलिस भी मौजूद है. हालांकि हनी सिंह सिक्योरिटी इंतजाम से संतुष्ट नहीं थे जिस वजह से उन्होंने स्टेज पर जाने से इनकार कर दिया.
सिक्योरिटी इंतजाम से नाखुश थे हनी सिंह
मीडिया पोर्टल के एक सूत्र के दावों के मुताबिक, ‘प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्होंने किसी भी बाहरी सदस्य को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी. हालांकि, हनी सिंह अपनी सिक्योरिटी यूनिट को एहतियात के तौर पर लाने पर जोर दे रहे थे. जबकि आयोजकों ने उनकी मांगों को समझा और सम्मानित किया. वेन्यू पर सिक्योरिटी का पुख्ता इंतजाम ने होने का हवाला देते हुए सिंगर ने शो कैंसिल कर दिया’. ये घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन अभी तक हनी सिंह या उनकी टीम ने कोई बयान जारी नहीं किया है.
इस बीच, हनी सिंह ने हाल ही में शहनाज गिल के साथ पहली बार एक ट्रैक के लिए काम किया. ये गाना फिल्म इक्क कुड़ी में है. यह एक पंजाबी फिल्म है, जिसे अमरजीत ने लिखा और निर्देशित किया है और इसे पहले 13 जून, 2025 को थिएटर में रिलीज किया जाना था. हालांकि, रिलीज की तारीख अब फेस्टिव सीजन में 19 सितंबर की ओर बढ़ा दी गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 29, 2025, 11:02 IST





