खेल » सनी लियोनी ने मां बनने के लिए चुकाई बड़ी कीमत, सरोगेट को भर-भरकर दिए पैसे, कहा- ‘उसने अपना घर खरीद लिया’

सनी लियोनी ने मां बनने के लिए चुकाई बड़ी कीमत, सरोगेट को भर-भरकर दिए पैसे, कहा- ‘उसने अपना घर खरीद लिया’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सनी लियोनी ने हाल ही में मां बनने की जर्नी को लेकर बात की. बताया कि कई बार IVF असफल होने और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद उन्होंने गोद लेने और सरोगेसी का विकल्प चुना था.

सनी लियोनी ने मां बनने के लिए चुकाई बड़ी कीमत, सरोगेट को भर-भरकर दिए पैसेदो बेटों और एक बेटी की मां हैं सनी लियोनी.
नई दिल्ली. सनी लियोनी बॉलीवुड की पॉपुलर हीरोइनों में से एक हैं. वह अपने परिवार को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. सनी लियोनी अडॉप्शन और सरोगेसी के जरिए तीन बच्चों की मां बनी हैं. उन्होंने पति डेनियल वेबर के साथ बेटी निशा कौर वेबर को गोद लिया था, जबकि जुड़वां बेटों एशर और नोहा का सरोगसी के जरिए स्वागत किया था. हाल ही में सनी ने खुलासा किया कि उन्होंने सरोगेट मां को कितनी पैसे दिए थे.

सनी लियोनी हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने मां बनने के सफर को लेकर खुलकर बातचीत की. हाल ही में एपिसोड का ट्रेलर रिलीज हुआ है, सनी ने शेयर किया, ‘मेरे मन में था कि मुझे एक बच्चा गोद लेना है. हमने गोद लेने के लिए आवेदन किया था और उसी दिन जब आईवीएफ हुआ, हमें एक छोटी बच्ची का मैच मिल गया.’

सरोगेट मां को दिए ढेर सारे पैसे

सोहा अली खान ने सनी लियोनी से पूछा कि क्या उन्होंने सरोगेसी इसलिए चुनी, क्योंकि वह खुद प्रेग्नेंसी नहीं चाहती थीं. इस पर सनी ने कहा- ‘हां, मैं नहीं चाहती थी’. इसके बाद सोहा ने सनी से पूछा कि सरोगेट मां के लिए उन्होंने कितने खर्चे किए. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमने हर हफ्ते एक तय रकम दी. उसके पति को भी छुट्टियों के लिए पैसे मिलते थे, तो उसे उस सबके लिए भी पैसे मिले. मेरा मतलब है कि हमने बहुत पैसे दिए. उसने एक घर खरीदा और उसकी एक खूबसूरत और शानदार शादी हुई.’

साल 2017 में निशा को लिया था गोद

सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी रचाई थी. कपल ने पहली बार 2017 में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने महाराष्ट्र के लातूर से निशा को गोद लिया. यह गोद लेने की प्रक्रिया एक भारतीय अडॉप्शन एजेंसी के माध्यम से हुई थी. उस समय निशा की उम्र सिर्फ 21 महीने थी. सनी और डेनियल कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि जैसे ही उन्होंने निशा की फोटो देखी, पहली नजर में वे समझ गए कि यह बच्ची उनके परिवार का हिस्सा बनने के लिए ही है.

सरोगेसी के जरिए हुआ ट्विंस का जन्म

मार्च 2018 में सनी और डेनियल ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया, जब उन्होंने अपने जुड़वां बेटों नोहा और एशर के जन्म की घोषणा की, जो सरोगेसी के जरिए हुए थे. यह कपल लंबे समय से फैमिली प्लानिंग कर रहा था और प्रेग्नेंसी में हुई समस्याओं के बाद सरोगेसी का रास्ता चुना.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सनी लियोनी ने मां बनने के लिए चुकाई बड़ी कीमत, सरोगेट को भर-भरकर दिए पैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी