खेल » मराठी एक्टर बाल कर्वे का हुआ निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, गुंड्या भाऊ के रोल से हुए थे फेमस

मराठी एक्टर बाल कर्वे का हुआ निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, गुंड्या भाऊ के रोल से हुए थे फेमस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिग्गज मराठी एक्टर बाल कर्वे का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने रंगमंच और टीवी धारावाहिकों की दुनिया में अपने हुनर का जलवा बिखेरा था. वह ‘चिमणराव’ में गुंड्याभाऊ के रोल से फेमस हुए थे.

मराठी एक्टर बाल कर्वे का हुआ निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांसबाल कर्वे को फैंस प्यार से बुलाते थे गुंड्या भाऊ.
नई दिल्ली. दिग्गज मराठी एक्टर बाल कर्वे का गुरुवार सुबह मुंबई के विले पार्ले स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनकी बेटी स्वाति कर्वे ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के जरिए निधन की पुष्टि की. बाल कर्वे ने हाल ही में अपना 95वां जन्मदिन मनाया था. उनका निधन कल सुबह करीब 10:15 बजे हुआ, जिससे मराठी रंगमंच और टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ी पड़ी है.

बाल कर्वे ने मराठी सीरियल ‘चिमणराव’ में ‘गुंड्याभाऊ’ का रोल निभाया था, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली. यह सीरियल साल 1979 में प्रसारित हुआ था. यह किरदार उनसे इतना जुड़ गया था कि शो खत्म होने के काफी समय बाद तक भी कई फैंस उन्हें गुंड्या भाऊ नाम से ही बुलाते थे.

अदाकारी से किरदार को बना दिया अमर

दिलचस्प बात यह है कि यह रोल पहले शरद तलवलकर को मिलने वाला था, लेकिन बाल कर्वे की अदाकारी ने इसे मराठी टेलीविजन के इतिहास में एक अविस्मरणीय किरदार बना दिया. आज भी दर्शक उनकी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और गुंड्या भाऊ के रूप में उनके काम को बड़े प्यार से याद करते हैं.

इन मराठी नाटकों में किया काम

बाल कर्वे ने टेलीविजन के अलावा मराठी रंगमंच में भी अपना योगदान दिया. उन्हें विजया मेहता और विजया जोगलेकर-धूमाले जैसे दिग्गजों का मार्गदर्शन मिला और उन्होंने रथचक्र, तांदूल भक्त भक्त, मनोमणी, आई रिटायर होते, और कुसुम मनोहर लेले जैसे कई सराहे गए नाटकों में एक्टिंग की. उनकी रंगमंच जर्नी की शुरुआत सुमंत वरंगांवकर के साथ मिलकर किलबिल बालरंगमंच की स्थापना से हुई, जहां उन्होंने बच्चों के लिए कई यादगार नाटक बनाए.

बीएमसी में 32 सालों तक किया था काम

गौरतलब है कि बालकृष्ण कर्वे के नाम से जन्मे अभिनेता को लोग प्यार से बाल कहते थे. उन्होंने पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और मुंबई महापालिका (BMC) में 32 सालों तक काम किया. हालांकि, वह फुल टाइम इंजीनियर थे, फिर भी रंगमंच और एक्टिंग के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ और यही जुनून उन्हें मराठी मनोरंजन जगत के सबसे प्रिय चेहरों में से एक बना गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मराठी एक्टर बाल कर्वे का हुआ निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी