Last Updated:
परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, इंस्टाग्राम पर खास केक और वीडियो शेयर कर फैंस व दोस्तों से बधाइयां और शुभकामनाएं पाईं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार गुडन्यूज सुना दी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है. परिणीति चोपड़ा ने हसबैंड राघव चड्ढा के साथ प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वह अब दो से तीन होने वाले हैं.
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक खास केक दिख रहा है. इस केक पर नन्हे कदमों के निशान बने हुए हैं और उस पर लिखा है ‘1+1=3’… यह एक्ट्रेस का अनोखा तरीका है यह बताने का कि अब वह मां बनने वाली हैं. हालांकि उन्होंने सीधे-सीधे शब्दों में प्रेग्नेंसी का जिक्र नहीं किया, लेकिन यह संकेत स्पष्ट है कि वह प्रेग्नेंट हैं.
परिणीति चोपड़ा ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
इसके अलावा, उन्होंने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अपने पति राघव चड्ढा के साथ विदेश में घूमती नजर आ रही हैं. दोनों हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे में खोए हुए टहलते दिख रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “हमारी छोटी सी दुनिया रास्ते में है… बेहिसाब रूप से धन्य महसूस कर रही हूं.”
View this post on Instagram





