Last Updated:
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है.

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिमोन खंबाटा ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. जहां उन्होंने डायरेक्शन से लेकर स्टारकास्ट के कामकाज पर रिएक्ट किया. जिसके बाद पता चलता है कि सिद्धार्थ और जान्हवी की फिल्म कैसी हो सकती है. सिमोन ने लिखा:
फिल्म में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री 15/10! ये कहना पड़ेगा, जान्हवी कपूर इससे पहले कभी इतनी खूबसूरत नहीं लगीं. @tusharjalota आपने सिद्धार्थ और जान्हवी के साथ इतना जादुई, मजेदार और खूबसूरत जोड़ी बनाई है कि जितनी तारीफ करो उतनी कम. इतनी प्यारी, मजेदार, दिल को छू लेने वाली फिल्म है.दोस्तों जरूर देखो!
परम सुंदरी का डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया है. फिल्म में नॉर्थ इंडियन लड़के की साउथ इंडियन लड़की के साथ लवस्टोरी दिखाया गया है. जहां क्रॉस कल्चर के साथ साथ प्यारी सी प्रेम कहानी को पर्दे पर दिखाया गया है.
U/A सर्टिफिकेट मिला
परम सुंदरी को सेंसर बोर्ड से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने कुछ शब्दों को म्यूट करने और बदलने का सुझाव भी दिया था. जैसे बास्टर्ड शब्द की जगह इडियट कर दिया गया.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
August 28, 2025, 11:54 IST





