खेल » ‘आशिक पुश्तैनी’ गाने ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड, रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचा दी धूम, एक घंटे में 1 मिलियन व्यूज

‘आशिक पुश्तैनी’ गाने ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड, रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचा दी धूम, एक घंटे में 1 मिलियन व्यूज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Latest Hindi Viral Song: संजय बेडिया गिरगांवकर द्वारा निर्मित हिंदी गाना ‘आशिक पुश्तैनी’ ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. बेडिया फिल्म म्यूजिक के आधिकारिक चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना एक घंटे में 10 लाख से अधिक व्यूज बटोर चुका है.

गाने की स्वैग भरा स्टाइल, भव्य लोकेशन और दमदार म्यूजिक ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया है. वहीं, गाने को लेकर संजय बेडिया गिरगांवकर ने खुशी जताते हुए कहा कि फ़ाइनली ‘आशिक पुश्तैनी’ दर्शकों तक पहुंच चुका है.

यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि हमारी मेहनत और जुनून का नतीजा है. हमें उम्मीद थी कि लोग इसे पसंद करेंगे, लेकिन इतने बड़े स्तर पर रिस्पॉन्स मिलेगा, यह हमारे लिए भी सरप्राइज है.

गाने की जबरदस्त सफलता ने प्रोड्यूसर संजय बेडिया गिरगावकर के आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी दर्शकों को इसी तरह के बेहतरीन और यादगार गाने मिलते रहेंगे.

‘आशिक पुश्तैनी’ की इस धमाकेदार शुरुआत ने यह साबित कर दिया है कि मनोरंजन और गुणवत्ता के साथ बनाया गया कंटेंट हमेशा दर्शकों के दिलों में जगह बनाता है.

‘आशिक पुश्तैनी’ गाने की धुन, भव्य प्रस्तुति और स्वैग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. लोग इसे लगातार शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. गाने में अरुण देव यादव की दमदार आवाज और संजयव चतुर्वेदी के शानदार बोल और संगीत का कमाल साफ झलकता है.

वहीं, एशान मसीह और ज़ैनब दिपन्निता पात्रा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद भा रही है. वीडियो का डायरेक्शन मुनीश कल्याण ने किया है और शानदार सिनेमेटोग्राफी के लिए राहुल अरोड़ा की तारीफ हर कोई कर रहा है.

गाने की एडिटिंग और DI गगन भामरा ने संभाली, जबकि म्यूजिक मैनेजमेंट में सरिका चतुर्वेदी का अहम योगदान रहा. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.

homeentertainment

‘आशिक पुश्तैनी’ इस गाने ने यूट्यूब पर मचा दी धूम, 1 घंटे में 10 लाख व्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी