खेल » हनीश कौशल निभाएंगे तैमूर का किरदार द बंगाल फाइल्स में, जानें अनुभव

हनीश कौशल निभाएंगे तैमूर का किरदार द बंगाल फाइल्स में, जानें अनुभव

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Exclusive Interview With Hanish Kaushal: हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री जिन्हें आंखे खोलने वाली फिल्मों ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ के लिए जाना जाता है. इन दिनों अपनी अपकमि…और पढ़ें

Exclusive कौन हैं हनीश कौशल? रितेश देशमुख संग कर चुके कामअब बॉलीवुड में जमाएंगे धाक
नई दिल्ली. विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के जरिए ये कह रहे हैं कि उनका इरादा एक ऐसी सच्चाई कहने का है जो बंगाल के विभाजन के अनदेखे और दर्दनाक इतिहास को उजागर कर देगी. विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’अब रिलीज के बेहद करीब है. ऐसे में फिल्म में तैमूर का रोल निभा रहे हैं, हनीश कौशल ने छोटी सी उम्र में ही इंडियन टेली अवार्ड्स 2025 में शो जागृति – एक नई सुबह के लिए फैन फेवरेट, चाइल्ड आर्टिस्ट मेल अवार्ड भी जीता है.

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के साथ ओटीटी पर हनीश कौशल ने वेब सीरीज ‘पिल’ के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया था. इस सीरीज में उनके साथ पवन मल्होत्रा, अक्षत चौहान, अंशुल चौहान और हनीश कौशल भी नजर आए थे. टीवी के पॉपुलर शो जागृति – एक नई सुबह में भी वह काम कर रहे हैं.अब जल्द ही वह विवेक रंजन अग्निहोत्री अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में तैमूर के रोल में नजर आने वाले हैं.

‘द बंगाल फाइल्स’ में आएंगे नजर

कभी नहीं भूल पाऊंगा वो पल

हनीश से जब पूछा गया कि इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करते हुए कभी डर लगा. हनीश ने कहा, ‘उन्होंने मुझे बहुत कंफर्टेबल फील कराया. वो मुझे वर्ल्ड मैप के बारे में बताते थे. कभी-कभी तो मेरे साथ खूब मस्ती करते थे और हमारा ध्यान भी बहुत रखते थे. फिल्म में मेरा एक डायलॉग है, उस सीन को शूट करते हुए मुझे बहुत अच्छा लगा था. क्योंकि वो मोनोलॉग था, तो लोगों को लगा था मैं नहीं कर पाऊंगा. लेकिन जब मैंने कम्पलीट किया, सभी ने मेरे लिए तालियां बजाई.’

जीत चुके हैं टेली अवॉर्ड

बता दें कि हनीश ने ये भी बताया कि प्रोडक्शन हेड रोहित खेतान ने तो सेट पर हमारा बहुत ध्यान रखा. उनके रहते हुए हमें कोई दिक्कत नहीं होती थी. उन्होंने हमें बहुत कंफर्टेबल फील कराया. गौरतलब है कि दिल्ली के रहने वाले हनीश कौशल इतनी छोटी सी उम्र में जिस मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जिस तरह लोगों को उनका काम पसंद आ रहा है. वो ये साबित करते हैं कि आने वाले समय में इंडस्ट्री में अपनी बड़ी और अलग पहचान बनाएं.

homeentertainment

Exclusive कौन हैं हनीश कौशल? रितेश देशमुख संग कर चुके काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी