खेल » गणेश चतुर्थी 2024: शिल्पा शेट्टी के घर सेलिब्रेशन क्यों नहीं हुआ?

गणेश चतुर्थी 2024: शिल्पा शेट्टी के घर सेलिब्रेशन क्यों नहीं हुआ?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने परिवार में निधन के कारण इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव नहीं मनाया. कुंद्रा परिवार 13 दिन तक कोई धार्मिक आयोजन नहीं करेगा.

शिल्पा शेट्टी के घर हुई अनहोनी, 13 दिनों तक नहीं होगा कोई भी उत्सव
गणेश चतुर्थी का मौका है. बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में बप्पा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है. कोई ढोल नगांड़े लेकर बप्पा को लेने पहुंचा तो कोई सज-धजकर. मगर इस बार शिल्पा शेट्टी के घर गुमसुम माहौल देखने को मिला. जो शिल्पा शेट्टी हर साल बप्पा को सबसे पहले लेने पहुंचती हैं वो इस बार गणेश चतुर्थी पर नजर नहीं आईं. न ही कोई सेलिब्रेशन हुआ. अब इस पर शिल्पा शेट्टी ने रिएक्ट किया और बताया कि आखिर किस कारण उन्होंने इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट नहीं किया.

इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके परिवार में किसी का निधन हो गया है. इस चलते 13 दिन तक कोई शुभ कार्य नहीं होंगे न ही उत्सव मनाया जाएगा. इस कारण इस बार गणपति बप्पा उनके घर विराजे नहीं हैं. पढ़िए शिल्पा शेट्टी ने क्या कहा:

दोस्तों, गहरे दुख के साथ आपको ये बताना पड़ रहा है कि परिवार में शोक होने के कारण इस साल हम गणपति उत्सव नहीं मना पाएंगे. हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक, शोक के चलते 13 दिनों तक हम कोई शुभ कार्य नहीं कर सकते. हम शोककाल मना रहे हैं. इसी वजह से किसी भी धार्मिक उत्सव से दूर रहेंगे. आशा करती हूं कि कुंद्रा परिवार.

नहीं होगा जश्न
शिल्पा शेट्टी ने साफ साफ बताया कि उनके परिवार में अनहोनी हुई है और इसी वजह से इस बार वह गणेश उत्सव से दूर हैं. इस साल शिल्पा शेट्टी के घर से बप्पा के स्वागत का जश्न नहीं हो पाएगा.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी