विदेश » Typhoon Kajiki Effect: तूफान गुजर गया पर बारिश जारी, काजिकी ने ली 8 लोगों की जान, वियतनाम और थाईलैंड में आफत

Typhoon Kajiki Effect: तूफान गुजर गया पर बारिश जारी, काजिकी ने ली 8 लोगों की जान, वियतनाम और थाईलैंड में आफत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Typhoon Kajiki Effect: वियतनाम के अलावा थाईलैंड में भी काजिकी तूफान का असर देखने को मिला है. तूफान में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग जख्मी हैं.

Typhoon Kajiki: तूफान गुजर गया पर बारिश जारी, काजिकी ने ली 8 लोगों की जानतूफान काजिकी ने ली 8 लोगों की जान. (Credit- Reuters)
दक्षिण-पूर्व एशिया में आया काजिकी तूफान भले ही गुजर गया लेकिन अपने पीछे वो तबाही की लंबी कहानी लिख गया है. इस शक्तिशाली तूफान के आने के बाद बहुत से इलाकों में भारी बारिश का मंजर देखा गया. बाढ़ के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है. वियतनाम के सरकारी मीडिया की ओर से दिए गए उत्तरी और मध्य प्रांतों में बाढ़ के कारण 7 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हुए हैं.

देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में रातभर में करीब 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. नदियों के किनारे बसे कुछ इलाकों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. वियतनाम के अलावा थाईलैंड में भी काजिकी तूफान का असर देखने को मिला है.
थाईलैंड के उत्तरी शहर चियांग माई में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य लापता है. इस इलाके में आने वाले तूफानों में से ये इस साल का सबसे ताकतवर तूफान है.

तूफान के बाद भूस्खलन

थाईलैंड के आपदा रोकथाम विभाग ने बताया कि उत्तरी प्रांतों में कई घर बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं और कुछ लोग घायल भी हुए हैं. मौसम विभाग ने उत्तरी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए निचले इलाकों और नदी किनारे बसे लोगों को अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर सावधान रहने को कहा है. तूफान काजिकी ने सोमवार को वियतनाम के मध्य हिस्से में तट पर दस्तक दी थी जिसके बाद हजारों लोगों को जोखिम भरे इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. इससे पहले इस तूफान के कारण चीन के हैनान द्वीप पर तेज हवाएं चली थीं और बारिश हुई थी.

काजिकी तूफान से कितना नुकसान

वैज्ञानिकों ने 2024 में प्रकाशित एक अध्ययन में चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र के गर्म होने से दक्षिणपूर्व एशिया में चक्रवात भूमि के करीब बनेंगे. ये तूफान तेजी से शक्तिशाली होंगे और अधिक समय तक बने रहेंगे, जिससे शहरों पर जोखिम बढ़ेगा. क्लाइमेट चेंज के चलते दुनिया भर में तूफानों और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं अब और अधिक भयानक और अनियमित होती जा रही है. पिछले साल सितंबर में तूफान यागी के कारण वियतनाम को 3.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था और सैकड़ों लोग मारे गए थे.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

Typhoon Kajiki: तूफान गुजर गया पर बारिश जारी, काजिकी ने ली 8 लोगों की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी