भारत » ED Raid: बीवी बोली ले जाओ इसे… ईडी के छापे पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज, बताया 2 बजे रात तक का किस्सा

ED Raid: बीवी बोली ले जाओ इसे… ईडी के छापे पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज, बताया 2 बजे रात तक का किस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Saurabh Bhardwaj ED Raid: सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ईडी ने उनके घर छापा मारकर परिवार पर मानसिक दबाव बनाया, बयान बदलने का दबाव डाला और दिल्ली एलजी वीके सक्सेना की साजिश बताई.

मेरी बीवी बोली ले जाओ इसे... ईडी के छापे पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाजसौरभ भारद्वाज के घर पर मंगलवार रात 2 बजे तक ईडी की रेड चलती रही.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपने घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छाप पर बड़ा बयान दिया है. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ईडी उनके खिलाफ राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और छापेमारी के दौरान उनके परिवार पर भी मानसिक दबाव बनाया गया. उन्होंने रात दो बजे तक चली इस रेड के बारे में बताया. इस दौरान उन्होंने कुछ बातें भी बताईं, जिससे वहां ठहाके गूंज उठे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुबह 7:15 बजे जब उनकी बेटी स्कूल के लिए निकली, उसी समय ईडी और सीआरपीएफ के अफसर उनके घर पर पहुंच गए. इसके बाद तलाशी शुरू की गई. भारद्वाज ने कहा, ‘मेरी छोटी बेटी नर्सरी में पढ़ती है, उसे स्कूल भेजकर घर को तलाशी के लिए खुला छोड़ दिया.’
AAP नेता करीब 11:30 बजे ईडी अधिकारी मयंक अरोड़ा ने उनका बयान दर्ज करना शुरू किया. भारद्वाज के मुताबिक, शाम को 7:30 बजे एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें हलफनामा मिला है, जो पहले से ही सार्वजनिक दस्तावेज है.

‘फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश’

आप नेता ने आरोप लगाया कि एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों के उलट उनके पास मीटिंग के मिनट्स और लिखित निर्देश मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को बताया कि पूरा मामला दिल्ली एलजी वीके सक्सेना की ओर से उन्हें फंसाने की कोशिश है.

‘रात 8 से 2 बजे तक चलता रहा दवाब’

भारद्वाज ने कहा कि रात 8 बजे से 2 बजे तक लगातार बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चली. उनका आरोप है कि इस दौरान ईडी अधिकारियों ने उनके बयान को बदलने के लिए दबाव बनाया. उन्होंने कहा, ‘मुझे कहा गया कि जो मैं बोलूं वही लिखो. वरना जेल भेज दिया जाएगा. मेरे बयान को बार-बार सीनियर्स के पास भेजा जा रहा था और मार्क करके वापस आ रहा था.’

‘परिवार पर भी मानसिक दबाव’

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि ईडी अफसरों ने उनके परिवार को भी डराने की कोशिश की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरी पत्नी बोली- ले जाओ इसे, ये वैसे भी घर पर नहीं रहता. बेटी ने भी कहा कि अगर पापा को ले जाएं तो मुझे भी साथ रख लेना, मैं स्कूल में फेमस हो जाऊंगी.’

उन्होंने बताया कि पंचनामे में दो चीजें बरामद दिखाईं गईं… एक चुनाव से जुड़ा हलफनामा और दूसरा स्वास्थ्य विभाग का दस्तावेज. भारद्वाज का आरोप है कि पंचों से वही साइन करवाए जाते हैं जो ईडी चाहती है.

AAP नेता ने कहा कि ईडी का मकसद विपक्षी नेताओं को मानसिक रूप से तोड़ना और डराना है. उन्होंने कहा, ‘ये मनोवैज्ञानिक तौर पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं. यहां तक कि रात दो बजे मुझे जबरदस्ती नया बयान लिखकर दिया गया कि गैरजरूरी बातें हटा दी गई हैं.’

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedelhi

मेरी बीवी बोली ले जाओ इसे… ईडी के छापे पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी