Last Updated:
Stock Market: देशभर की कंपनियों के शेयरों को हिला सकने वाले दो निवेशक इस समय दो कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. दोनों ही कंपनियां काफी अच्छा कर रही हैं.

दरअसल, किसी भी शेयर बाज़ार में विदेशी निवेशक (FIIs) और घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) सबसे बड़े निवेशक होते हैं. ये दोनों ही बाज़ार को किसी दिशा में ले जा सकते हैं. ये दोनों ही कंपनियों को गहराई से परखकर पैसा लगाते हैं. इनकी पसंद से बाज़ार में संकेत जाता है कि वहां कोई बड़ा मौका है. ये दोनों ही इस वक्त मैराथन नेक्स्टजेन रियलिटी लिमिटेड (Marathon Nextgen Realty Ltd) और विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के शेयर खरीद रहे हैं.
मैराथन नेक्स्टजेन रियलिटी
कंपनी के पास पहले से ही 400 एकड़ से अधिक ज़मीन मौजूद है, जिस पर आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं. तिमाही नतीजों में कंपनी ने पिछले साल की तुलना में ज़्यादा प्रॉपर्टी बेचीं और बुकिंग वैल्यू भी बढ़ी. हालांकि, बिक्री की रकम थोड़ी घटी, लेकिन मुनाफे में ज़बरदस्त उछाल आया है. कंपनी का शुद्ध लाभ 38 करोड़ से बढ़कर 62 करोड़ हो गया. यही कारण है कि बड़ी पूंजी वाले निवेशक इसे लंबी अवधि के लिए बेहतर अवसर मान रहे हैं.
विशाल मेगा मार्ट
कंपनी का ध्यान अपने खुद के ब्रांडेड प्रोडक्ट्स पर है, जिससे उसे लागत घटाने और बेहतर मुनाफा कमाने में मदद मिल रही है. अभी इसकी कुल बिक्री का करीब 76% हिस्सा इन्हीं प्रोडक्ट्स से आता है. इसके अलावा, कंपनी छोटे शहरों में भी अपनी पकड़ बना रही है और वहां छोटे फॉर्मेट वाले स्टोर खोल रही है. वित्तीय नतीजों की बात करें तो इस तिमाही में कंपनी की बिक्री 20% से ज़्यादा बढ़ी है और मुनाफा भी 37% की तेज़ी से उछला है.
(Disclaimer: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशिक की गई है. यदि आप इनमें से किसी भी शेयर में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें
मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे … और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 27, 2025, 12:44 IST





