खेल » 1974 की ब्लॉकबस्टर, शशि कपूर बने हीरो, अमिताभ बच्चन को मिला छोटा रोल, भड़कीं जया, मनोज कुमार पर साधा था निशाना

1974 की ब्लॉकबस्टर, शशि कपूर बने हीरो, अमिताभ बच्चन को मिला छोटा रोल, भड़कीं जया, मनोज कुमार पर साधा था निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन आज बॉलीवुड के महानायक हैं, लेकिन यहां तक का सफर उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था. उनके सुनहरे दौर से जुड़ी कई कहानियां आज भी फैंस को रोमांचित करती हैं. इन्हीं में से एक घटना साल 1974 की है. किस्सा उस कल्ट क्लासिक फिल्म का है, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर और जीनत अमान साथ नजर आए थे. फिल्म में बिग बी ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था, जिसको लेकर जया बच्चन बिलकुल भी खुश नहीं थी.

एक दौर था, जब अमिताभ बच्चन के साथ कोई हसीना काम करने के लिए राजी नहीं था तो जया ने उनका साथ दिया और ये साबित किया कि वो क्यों खास हैं. उन्होंने अमिताभ के लिए एक बार मशहूर एक्टर-निर्देशक मनोज कुमार से पंगा ले लिया था.

‘रोटी कपड़ा और मकान’ का है किस्सा

दरअसल, मनोज कुमार की फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ बना रहे थे. मनोज कुमार के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में मनोज कुमार, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, मौसमी चटर्जी और अरुणा ईरानी जैसे सितारे शामिल थे. फिल्म बेरोजगारी, गरीबी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर आधारित थी. फिल्म में जहां शशि कपूर को एक बड़े हीरो का किरदार दिया गया था, वहीं उस दौर में करियर बना रहे अमिताभ बच्चन को छोटा-सा रोल मिला.

Jaya Bachchan, Manoj Kumar, when Jaya Bachchan Clashed With Manoj Kumar, when Jaya got angry targeted Manoj Kumar for Amitabh Bachchan, Roti Kapda Aur Makaan , Roti Kapda Aur Makaan Budget, Roti Kapda Aur Makaan collection, Shashi Kapoor , Jaya Bachchan Defended Amitabh Bachchan Against Rajesh Khanna, मनोज कुमार, शशि कपूर, रोटी कपड़ा और मकान, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, जब मनोज कुमार पर भड़कीं जया बच्चन
‘रोटी कपड़ा और मकान’ के गाने काफी पॉपुलर हुए.

जया बच्चन को क्यों लगी ठेस?

दरअसल, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का विवाह 3 जून 1973 को हुआ था. शादी के महज एक साल बाद, जया ने अपने पति के सीमित स्क्रीन टाइम को लेकर नाराजगी जताई. IMDb की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था, ‘मनोज कुमार ने फिल्म में अमिताभ बच्चन की प्रतिभा को बर्बाद कर दिया. उनका मानना था कि अमिताभ जैसे एक्टर, जिनमें इतनी क्षमता है, उन्हें सहायक भूमिकाओं में नहीं डाला जाना चाहिए.’ 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ से डेब्यू करने के बाद, कई असफल फिल्मों के बावजूद, जंजीर ने उन्हें पहचान दिलाई थी. लेकिन ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में उन्हें सहायक किरदार में देखकर जया को यह बर्दाश्त नहीं हुआ.

फिल्म ने दनादन पीटे थे नोट

फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. 1.28 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसने इसे उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी बल्कि इसे मनोज कुमार की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में भी गिना जाता है.

Jaya Bachchan, Manoj Kumar, when Jaya Bachchan Clashed With Manoj Kumar, when Jaya got angry targeted Manoj Kumar for Amitabh Bachchan, Roti Kapda Aur Makaan , Roti Kapda Aur Makaan Budget, Roti Kapda Aur Makaan collection, Shashi Kapoor , Jaya Bachchan Defended Amitabh Bachchan Against Rajesh Khanna, मनोज कुमार, शशि कपूर, रोटी कपड़ा और मकान, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, जब मनोज कुमार पर भड़कीं जया बच्चन
कहा जाता है कि अमिताभ का सेट पर आना काका को पसंद नहीं आता था. इसलिए वो उन्हें अक्सर ये अभास कराते थे कि वो एक फ्लॉप हीरो हैं और जया आते ही सिनेमा में छा गईं.

सच हुई जया की भविष्यवाणी

‘रोटी कपड़ा और मकान’ से पहले, 1972 में जया बच्चन ने उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना के खिलाफ भी अमिताभ का पक्ष लिया था. उस समय जया और अमिताभ रिलेशनशिप में थे, लेकिन शादी नहीं हुई थी. राजेश खन्ना की फिल्म ‘बावर्ची’ के सेट पर अमिताभ अपनी को-स्टार जया से मिलने गए थे. उस समय राजेश खन्ना बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार थे और अमिताभ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश खन्ना ने अमिताभ को डांटते हुए कहा था कि उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं और उन्हें जया से दूरी बनाए रखनी चाहिए. राजेश को लगता था कि अमिताभ कभी सफल नहीं होंगे. इस पर जया ने गुस्से में जवाब दिया था ‘एक दिन अमिताभ बॉलीवुड पर राज करेंगे.’ जया की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई. जया की भविष्यवाणी और उनके विश्वास ने अमिताभ को बॉलीवुड का शहंशाह बनने में मदद की. ‘जंजीर’ के बाद ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें वह मुकाम दिलाया, जिसकी भविष्यवाणी जया ने की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी