Last Updated:
Bihar Crime News: रात के सन्नाटे में बिहटा की गलियों में हथियारों की तड़तड़ाहट और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-यह है महाकाल गैंग का खौफनाक अंदाज! पटना पुलिस ने इस कुख्यात गैंग पर शिकंजा कसते हुए दो गुर्गों को धर…और पढ़ें
सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में महाकाल गैंग का भंडाफोड़.महाकाल गैंग की अपराध की काली दुनिया
बताया जाता है कि महाकाल गैंग बिहटा और भोजपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा रैकेट चला रहा था. इसका सरगना भोजपुरी कलाकार अभिषेक सिंह है जिसके सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वायरल वीडियो ने पुलिस को चौंका दिया था.गैंग थोक में हथियार और कारतूस मंगवाकर स्थानीय बदमाशों को बेचता था. सोशल मीडिया में बंदूकों के साथ दहशत भरे वीडियो डालकर यह गैंग इलाके में अपनी दबंग छवि बनाता था.
हथियारों का बड़ा जखीरा हुआ बरामद
महाकाल गैंग के नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा?
पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार, महाकाल गैंग का नेटवर्क बिहटा और मनेर से लेकर भोजपुर तक फैला है जिसमें 10 से 15 सदस्यों की पहचान हो चुकी है. महाकाल गैंग के अन्य सदस्य जैसे सोनू कुमार, सुमीत कुमार, निरंजन कुमार और अभिषेक कुमार अभी फरार हैं. बता दें कि बीते जुलाई महीने में सोनू और सुमीत को 80 कारतूस के साथ पकड़ा गया था. पुलिस को शक है कि यह गैंग बिहार के अन्य जिलों और संभवतः पड़ोसी राज्यों में भी सक्रिय हो सकता है.
अपराध का अलग तरीका, दहशत और तस्करी
पुलिस की रणनीति ने कसी अपराध पर नकेल
सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गैंग के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष सेल बनाया गया है, ताकि ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो. पुलिस का लक्ष्य गैंग के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना और अवैध हथियारों की तस्करी को जड़ से खत्म करना है. यह कार्रवाई बिहटा में कानून-व्यवस्था बहाल रखने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें
August 27, 2025, 08:44 IST





