Last Updated:
Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह की गिनती उन क्रिकेटरों में की जाती है, जो अपने आप को कम एक्सप्रेस करना पसंद करते हैं. ऐसे में जैसे ही फैंस को उनकी सगाई की खबर मिली थी, सबको आश्चर्य हुआ था कि इस श…और पढ़ें
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई. दरअसल, रिंकू सिंह ने अपनी सगाई में बुलाए जाने वाले मेहमानों की लिस्ट जब बताई तो सबकी नजरें एक नाम पर टिक गई. वो थे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान. स्टार बल्लेबाज रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के लिए खेलते हैं, जिसके मालिक शाहरुख खान हैं. उन्होंने खुद खुलासा किया कि उन्होंने शाहरुख खान को अपनी सगाई में बुलाया था. उनकी शाहरुख से सगाई से पहले बात भी हुई थी, लेकिन वह अपनी शूटिंग की वजह से व्यस्त थे और शामिल नहीं हो सके. हालांकि, केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर इस खास मौके पर मौजूद रहे.
रिंकू सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को अपनी शादी में भी आमंत्रित किया है. अब फैन्स इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या किंग खान शादी में शिरकत करेंगे या नहीं. अगर शाहरुख शामिल होते हैं तो यह शादी खेल और सिनेमा जगत दोनों के लिए बड़ी सुर्खियां बटोर सकती है.
शादी की तारीख पर असमंजस
जब रिंकू से शादी की तारीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिवार ने नवंबर 2025 में शादी तय की है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. घरेलू क्रिकेट सीजन और व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए उनकी शादी की तारीख पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.
27 साल के रिंकू सिंह ने साल 2023 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 33 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 546 रन बनाए और 3 अर्धशतक लगाए हैं. वनडे में उन्होंने 2 मैचों में 55 रन बनाए हैं. रिंकू का आईपीएल करियर भी शानदार रहा है. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेले गए 59 मैचों में उन्होंने 1099 रन बनाए हैं और कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं.
एशिया कप में भी चयन
रिंकू सिंह को 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है. ऐसे में उनकी नजर एक बार फिर बड़े मंच पर खुद को साबित करने पर होगी. निजी जिंदगी और मैदान दोनों में ही रिंकू इस समय सुर्खियों के केंद्र बने हुए हैं.
Lucknow,Uttar Pradesh
August 26, 2025, 11:16 IST





