खेल » मैं पत्नी के साथ सो रहा था और वो मेरी छाती पर बैठ गई…, दिव्या भारती ने किया था ये कांड, बीवी बोली- ये कौन है?

मैं पत्नी के साथ सो रहा था और वो मेरी छाती पर बैठ गई…, दिव्या भारती ने किया था ये कांड, बीवी बोली- ये कौन है?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘शोला और शबनम’ में दिव्या भारती की कास्टिंग से लेकर एक्ट्रेस को आधी रात में उनके कमरे में घुसने के चौंकाने वाले किस्से को फिल्म निर्माता पहलाज निहालानी ने बयां किया है.

'मैं पत्नी के साथ सो रहा था और वो...', दिव्या भारती ने किया था ये कांडदिव्या भारती आधी रात को फिल्ममेकर के कमरे में जबरदस्ती घुस गई थी.
‘नई दिल्ली. बॉलीवुड की चुलबुली और टैलेंटेड एक्ट्रेस दिव्या भारती सिर्फ 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं. उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया था और आज भी उनके निधन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. हाल ही में फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने दिव्या को याद करते हुए उनकी मौत के दिन का किस्सा और उनके साथ बिताए कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

फिल्म निर्माता पहलाज निहालानी ने दिव्या के साथ ‘शोला और शबनम’ में काम किया था. उन्होंने एक्ट्रेस के साथ आखिरी दिनों के बारे में कुछ दिल दहला देने वाली बातें साझा की हैं.

5 अप्रैल 1993 का वो रात

5 अप्रैल 1993 की रात को दिव्या भारती अपनी पांचवीं मंजिल के अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर मौत हो गई थी. उस समय उनकी शादी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हुई थी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनकी मृत्यु को एक दुर्घटना माना गया. पिंकविला से बात करते हुए पहलाज निहालानी ने उस रात को याद किया उन्होंने बताया- ‘वह पूरी तरह अकेली थीं, उस समय कोई वहां नहीं था.’ उन्होंने बताया कि उस वक्त कोई नहीं जानता था कि क्या हुआ था और उनका परिवार भी अभी अस्पताल नहीं पहुंचा था. निहलानी ने कहा, ‘जैसे ही मुझे पता चला, मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा.’

पहली नजर में देखी दिव्या को देख दी थी ये सलाह

‘शोला और शबनम’ में पहलाज निहालानी ने दिव्या को कैसे कास्ट किया? उन्होंने ये किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि संगीतकार जतिन पंडित ने उन्हें दिव्या से मिलवाया था. पहली मुलाकात में दिव्या की तस्वीरें देखकर वे प्रभावित नहीं हुए थे. पहलाज निहलानी ने कहा कि उनकी तस्वीरों में उनका चेहरा थोड़ा भारी लग रहा था. फिर उन्होंने दिव्या को वजन कम करने की सलाह दी. बाद में, जब जतिन ने दोबारा दिव्या को फिल्म सिटी में बुलाया, तब ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग शुरू हो चुकी थी. निहलानी ने कहा, ‘अब वह ठीक लग रही थीं और मैंने कहा कि वह कल से शूटिंग शुरू कर सकती हैं.’

दिव्या की मेहनत और जुनून

पहलाज निहालानी ने दिव्या की काम के प्रति समर्पण की तारीफ की. एक बार शूटिंग के दौरान उनके पैर में कील चुभ गई थी, जिसके कारण अगले दिन की शूटिंग कैंसिल कर दी गई थी. लेकिन दिव्या ने काम करने की जिद की. निहलानी ने बताया, ‘रात 3 बजे कील चुभने के बावजूद, सुबह 6 बजे वह गाने की शूटिंग के लिए तैयार थीं.’ जब निहलानी ने उन्हें आराम करने को कहा, तो दिव्या ने मजाक में उनका दरवाजा खुलवाया और उनके सीने पर बैठकर कहा, ‘उठो!’ निहलानी ने हंसते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी ने पूछा, ‘यह लड़की कौन है?’ हम दोनों सो रहे थे और वह आकर मेरे सीने पर बैठ गई.’

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मैं पत्नी के साथ सो रहा था और वो…’, दिव्या भारती ने किया था ये कांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी