खेल » ‘पहले पिता को छीन लिया और अब मुझे…’, तनिष्ठा चटर्जी को हुआ कैंसर, 70 साल की मां और बेटी के लिए हुईं परेशान

‘पहले पिता को छीन लिया और अब मुझे…’, तनिष्ठा चटर्जी को हुआ कैंसर, 70 साल की मां और बेटी के लिए हुईं परेशान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

तन्निष्ठा चटर्जी स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही हैं, पिता को भी इसी बीमारी से खो चुकी हैं. मां और बेटी की जिम्मेदारी निभा रहीं तन्निष्ठा को बॉलीवुड सितारों का समर्थन मिला है.

'पहले पिता को छीन लिया और अब मुझे...', तनिष्ठा चटर्जी को हुआ कैंसर, हुईं दुखी
जोरम से लेकर गुलाब गैंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं तन्निष्ठा चटर्जी इस वक्त काफी परेशानियों से गुजर रही हैं. जिस बीमारी ने उनके पिता को उनसे छीन लिया, अब वह भी उसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं. हाल में ही तन्निष्ठा चटर्जी ने एक पोस्ट में अपने दर्द को बयां किया. उन्होंने बताया कि वह कैंसर के स्टेज 4 से पीड़ित हैं. इस बार में उन्हें 8 महीने पहले पता चला था.

तन्निष्ठा चटर्जी ने बताया कि कैंसर ऐसी बीमारी हैं जिसकी वजह से उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. अब उन्हें भी कैंसर हो गया है. पिछले 8 महीने से वह इस बीमारी को झेल रही हैं. उन्होंने अपना चेहरे भी तस्वीर के जरिए दिखाया है.

कैंसर से जूझ रही हैं तनिष्ठा चटर्जी
तनिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की. एक में वह बाल्ड नजर आ रही हैं. साथ ही एक लंबा पोस्ट लिखकर अपना हाल बताया. उन्होंने लिखा, ‘8 महीने पहले मुझे कैंसर का पता चला. ये वक्त मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा था. लगता है कि कैंसर मेरे पिता खो निगल गया, ये उसके लिए काफी नहीं था. मुझे स्टेज 4 ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर हो गया है. मैं ये सब दर्द-सहानुभूति के लिए नहीं बता रही. बल्कि ये पोस्ट मेरी ताकत और प्यार के बार में बताता है.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी