भारत » BJP के मंत्री ने मेडल पहनाना चाहा, गले में नहीं हाथ से पकड़ लिया… वीडियो वायरल हुआ तो पता चली सच्चाई

BJP के मंत्री ने मेडल पहनाना चाहा, गले में नहीं हाथ से पकड़ लिया… वीडियो वायरल हुआ तो पता चली सच्चाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

DMK Minister Son Refuses Medal: तमिलनाडु में शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान DMK मंत्री के बेटे सूर्या राजा बालू ने बीजेपी नेता अन्नामलाई से गले में मेडल पहनने से मना किया और हाथ में लिया.

BJP के मंत्री ने मेडल पहनाना चाहा, गले के बजाए हाथ से पकड़ लिया...ये है वजहDMK मंत्री के बेटे ने अन्नामलाई से मेडल पहनने से इनकार किया.

तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले में शूटिंग का एक बड़ा स्टेट-लेवल मुकाबला चल रहा है. इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु शूटिंग एसोसिएशन और रॉयल पुडुकोट्टई स्पोर्ट्स क्लब ने मिलकर आयोजन किया. इसी में एक दिलचस्प घटना हुई, जिसने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया.

क्या है पूरा मामला?
हुआ यूं कि राज्य के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई वहां मेडल बांटने पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने एक विजेता को मेडल पहनाने की कोशिश की, सामने खड़े थे-
 तमिलनाडु के मंत्री टी आर बी राजा के बेटे सूर्या राजा बालू. अन्नामलाई ने जैसे ही मेडल गले में डालने के लिए बढ़ाया, सूर्या ने झट से हाथ बढ़ाकर मेडल हाथ में ले लिया. उन्होंने साफ तौर पर गले में मेडल पहनने से मना कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी