Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Miss Universe: 27 साल की नादीन अयूब पहली बार फिलिस्तीन की ओर से मिस यूनिवर्स में उतरेंगी. उनका चयन विवादों में है क्योंकि मिस फिलिस्तीन पेजेंट का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.
नादीन अयूब फिलिस्तीन की ओर से मिस यूनिवर्स में उतरेंगी.27 साल की नादीन अयूब इस साल होने वाले मिस यूनिवर्स पेजेंट में फिलिस्तीन का प्रतिनिधित्व करेंगी. ये पहली बार है जब फिलिस्तीन इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहा है. नादीन को 2022 में मिस फिलिस्तीन का ताज पहनाया गया था और अब वह 21 नवंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. इस बार 130 से ज्यादा देश और इलाके इसमें शामिल होंगे.

मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन का ऐलान
मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने नादीन के हिस्सा लेने की पुष्टि की है. संस्था ने कहा कि उनका मकसद दुनिया भर की विविधता और महिलाओं के सशक्तिकरण को मंच देना है. लेकिन यहां एक पेच है– क्योंकि नादीन के मिस फिलिस्तीन बनने की प्रक्रिया को लेकर कोई साफ रिकॉर्ड मौजूद नहीं है. न तो कोई आधिकारिक मिस फिलिस्तीन पेजेंट हुआ और न ही इस खिताब के लिए दूसरी प्रतियोगियों की जानकारी सामने आई.
कौन हैं नादीन अयूब?
नादीन का जन्म अमेरिका में हुआ, पर परवरिश कनाडा में हुई. फिलहाल वह दुबई में रहती हैं. उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर और साइकोलॉजी की पढ़ाई कनाडा में की है. वह मॉडलिंग के साथ-साथ वेलनेस कोच भी हैं. उन्होंने रामल्ला के फ्रेंड्स स्कूल में पढ़ाया है और ‘यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी’ नाम की संस्था के साथ गाज़ा में मानवीय काम भी किया है. इसके अलावा, वह दुबई में ‘ऑलिव ग्रीन अकादमी’ चलाती हैं, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की ट्रेनिंग दी जाती है.
View this post on Instagram





