Last Updated:
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के 250 करोड़ के घर का वीडियो वायरल होने पर प्राइवेसी उल्लंघन और सुरक्षा चिंता जताई, मीडिया से तस्वीरें हटाने की अपील की है.

तमाम खबरों और सोशल मीडिया पर अपने घर के क्लिप और फोटोज देखने के बाद आलिया भट्ट का गुस्सा मीडिया और लोगों पर फूटा है. उन्होंने इसे निजता का हनन बताया और इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा.
घर की तस्वीरें लोकेशन शेयर करने पर भड़कीं
आलिया भट्ट ने इस पोस्ट में लिखा, “मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह कम हैं, कभी-कभी आपकी खिड़की से किसी और के घर का नजारा दिखता है. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि किसी को किसी के घर का वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन शेयर करने का अधिकार है. हमारा घर निर्माणाधीन है, हमारी जानकारी या सहमति के बिना कई मीडिया द्वारा उसका वीडियो रिकॉर्ड और प्रसारित किया गया है. यह निजता का स्पष्ट उल्लंघन और एक गंभीर सुरक्षा मुद्दा है. बिना अनुमति इस तरह वीडियो बनाना या उसकी तस्वीरें लेना कंटेंट नहीं, सीमा को लांघना है। इसे कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए.”
View this post on Instagram





