Last Updated:
Tiffin service business Idea: घरेलू महिलाएं अगर खुद का बिजनेस करने का सपना देख रही है तो टिफिन सर्विस एक बेहतर विकल्प हो सकता है. जिसमें लागत कम और मुनाफा दोगुना है. अब आपको कस्टमर के टेस्ट को समझना होगा. जानिए…और पढ़ें
ये बातें जानना बेहद जरूरी
आजकल दफ्तर जाने वाले लोगों, हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स और बाहर से आए प्रोफेशनल्स को हेल्दी और होममेड खाना चाहिए. ऐसे में टिफ़िन सर्विस न सिर्फ कम खर्चे वाला बिज़नेस है, बल्कि इसमें मुनाफ़ा भी अच्छा मिलता है. टिफिन सर्विस शुरू करने के लिए आपको किसी बड़े इंवेस्टमेंट की ज़रूरत नहीं है. अगर आप घर से शुरू करना चाहते हैं तो बुनियादी किचन आइटम ही काफी हैं. जैसे- बर्तन और किचन सेटअप, कैरियर बॉक्स और पैकिंग कंटेनर, कच्चा माल, डिलीवरी सुविधा.
अगर आप घर से टिफिन सर्विस शुरू (Homemade food business startup) करते हैं तो कुल शुरुआती लागत ज्यादा नहीं आती. आइए, एक अनुमानित खर्च पर चर्चा करते हैं. किचन सेटअप (बर्तन, गैस, चूल्हा, सिलेंडर, मिक्सर, कैरियर बॉक्स) में अनुमानित 20-40 हज़ार रुपये, पहले महीने का कच्चा माल (20-25 टिफिन/दिन के हिसाब से) 15-20 हज़ार रुपये, टिफिन बॉक्स और पैकिंग कंटेनर में 7-12 हज़ार रुपये लग सकते हैं. यानी छोटे स्तर पर टिफिन सर्विस बिज़नेस शुरू करने के लिए शुरुआती लागत लगभग 40-60 हज़ार रुपये के बीच आ सकती है.
क्यों है टिफ़िन सर्विस फायदेमंद?
आज के वक्त में साफ और घर का बना खाना हर किसी की ज़रूरत है. बाहर से आए स्टूडेंट्स और जॉब करने वालों के लिए यह लाइफलाइन बन गया है. इसलिए टिफिन सर्विस बिज़नेस लंबे समय तक चलने वाला और कम रिस्क वाला माना जाता है. अगर आप भी छोटे स्तर पर घर से बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो टिफिन सर्विस एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है, कम लागत और पक्की कमाई वाला.
Dehradun,Uttarakhand
August 26, 2025, 18:27 IST





