व्यापार » गुरुग्राम के ब्रांडेड फ्लैटों में हुई इस चीज की एंट्री, अभी तक रेलवे-मेट्रो में होती थी इस्तेमाल gurugram property gurgaon real estate flats plots price

गुरुग्राम के ब्रांडेड फ्लैटों में हुई इस चीज की एंट्री, अभी तक रेलवे-मेट्रो में होती थी इस्तेमाल gurugram property gurgaon real estate flats plots price

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Gurgaon Real estate and Property updates: अभी तक मेट्रो और रेलवे जैसी परियोजनाओं को मजबूती देने वाली स्‍टेनलेस स्‍टील अब गुरुग्राम के रेज‍िडेंशियल प्रोजेक्‍टों को भी ताकत प्रदान करेगी. गुड़गांव के ब्रांडेड फ्लै…और पढ़ें

गुरुग्राम के फ्लैटों में हुई इस चीज की एंट्री, मेट्रो में होती थी इस्‍तेमालगुरुग्राम की लग्‍जरी रेज‍िडेंश‍ियल सोसायटीज में अब स्‍टेनलेस सरिया लगाई जा रही है.
Gurgaon Branded Flats: रियल एस्टेट में गुरुग्राम का जवाब नहीं है. यहां की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी हो चाहे कमर्शियल, उनमें लगातार ऐसे-ऐसे प्रयोग हो रहे हैं जो इन प्रोजेक्ट को ब्रांडेड, अल्ट्रा-लग्जरी और सुपर प्रीमियम की रेंज से भी आगे लेकर जा रहे हैं. अब इस शहर में बनाए जा रहे फ्लैटों में एक ऐसी चीज लगाई जा रही है, जो अभी तक सिर्फ दिल्ली, मुंबई मेट्रो परियोजनाओं या फिर समुद्र तटीय इलाकों की परियोजनाओं में लगाई जाती थी. यह है 410L ग्रेड की स्टेनलेस स्टील की सरिया.

हाल ही में एक रियल एस्टेट डेवलपर ने गुरुग्राम में अपने रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए जिंदल स्टेनलेस के साथ साझेदारी की है. ऐसा होना मटीरिल मानकों में संभावित बदलाव का अच्छा संकेत है.बता दें कि रियल एस्टेट एक ऐसा क्षेत्र है जहां पारंपरिक रूप से कार्बन स्टील का प्रभुत्व रहा है. हालांकि 410L ग्रेड का स्टेनलेस स्टील अपनी उत्कृष्ट विशेषताओं जैसे बहुत ज्यादा वजन सहन करने की क्षमता, संरचनात्मक ताकत, संक्षारण प्रतिरोध, भूकंप को झेलने की सहनशीलता के लिए जाना जाता है. इसे आमतौर पर भारत में तटीय और मेट्रो परियोजनाओं के अलावा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में ही उपयोग किया जाता है.

दिल्ली-NCR में बनने जा रहे 4 नई एक्सप्रेसवे, इन 5 शहरों को होगा फायदा, ये रहा रूट मैप

लोहे की सरिया से दोगुना है मजबूत
पारंपरिक सरिया लगभग 50 वर्षों तक ठीक रहता है जबकि स्टेनलेस स्टील के विभिन्न प्रकारों को दोगुने से भी अधिक समय तक टिके रहने के लिए डिज़ाइन किया जाता है. इससे न केवल सुरक्षा और संरचनात्मक क्षमता मजबूत होती है, बल्कि दीर्घकालिक रखरखाव खर्च भी कम होता है. साथ ही यह देखने में भी साफ, सुंदर और चमकदार होता है.

इस बारे में जिंदल स्टेनलेस के सीईओ और सीएफओ तरुण खुल्बे ने बताया कि यह निर्माण के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करने की एक कोशिश है. हमने महानगरों व रेलवे से लेकर तटीय क्षेत्र की परियोजनाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में स्टेनलेस स्टील के उपयोग को बढ़ावा दिया है.हम इन सरकारी आवासों को बेजोड़ मजबूती, सुरक्षा और दीर्घायु प्रदान करते रहे हैं.हालांकि अब रियल एस्टेट में व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर आधुनिक जीवनशैली में स्थायित्व और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए एक नया मानक स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल करने जा रहे व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन के संस्थापक नवदीप सरदाना ने कहा, ‘पहली बार स्टेनलेस स्टील को अपनी आवासीय परियोजनाओं में इस्तेमाल करके हम ऐसे आवास बना रहे हैं, जो लंबे समय तक बरकरार रहेंगे. वेस्टिन रेजिडेंसेज़ गुरुग्राम स्थायी और विश्वस्तरीय निर्माण के हमारे दृष्टिकोण का उदाहरण होगा जो पीढ़ियों तक डेवलपर्स को प्रेरणा देता रहेगा. यह स्टील कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी योगदान देता है. यह फैसला इसलिए भी लिया गया है क्योंकि 2050 तक नेट जीरो उत्सर्जन प्राप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान दिया जा सके और पर्यावरण अनुकूल भविष्य को को सहेजा सके.

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस…और पढ़ें

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

गुरुग्राम के फ्लैटों में हुई इस चीज की एंट्री, मेट्रो में होती थी इस्‍तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी