व्यापार » स्मॉलकैप शेयर खोजना बंद कीजिए, ज़ेरोधा वालों ने कर दिया बढ़िया बंदोबस्त, सुकून से करें निवेश

स्मॉलकैप शेयर खोजना बंद कीजिए, ज़ेरोधा वालों ने कर दिया बढ़िया बंदोबस्त, सुकून से करें निवेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ज़ेरोधा ने Zerodha Nifty Smallcap 100 ETF लॉन्च किया है, जिससे निवेशक चुने हुए स्मॉलकैप शेयरों में निवेश कर सकते हैं. यह फंड छोटे कारोबारों में निवेश का मौका देता है, जो लंबी अवधि में तेज़ी से बढ़ सकते हैं. न्य…और पढ़ें

स्मॉलकैप शेयर खोजना बंद कीजिए, ज़ेरोधा वालों ने कर दिया बढ़िया बंदोबस्त
Zerodha Nifty Smallcap 100 ETF: स्मॉलकैप शेयरों में पैसा लगाकर बढ़िया रिटर्न पाने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है. अब आपको न तो ऐसे शेयर खोजने की जरूरत होगी और न ही किसी से कोई टिप लेने की आवश्कता. क्योंकि अब आप ऐसे चुने हुए स्मॉलकैप शेयरों में पैसा लगा सकते हैं, जिन्हें आपके लिए क्वालिफाइड लोग चुनेंगे. सारी रिसर्च और माथापच्ची निफ्टी की, पैसा आपका और आखिर में मुनाफा भी आपका.

दरअसल, ज़ेरोधा फंड हाउस ने एक ईटीएफ लॉन्च किया है, जिसका नाम है Zerodha Nifty Smallcap 100 ETF. निफ्टी के स्मॉलकैप 100 में ऐसे शेयर शामिल होते हैं, जो स्मॉलकैप में सबसे बेहतर हों. फंटामेंटली कमजोर शेयरों को इस लिस्ट में जगह नहीं मिलती. और यदि कोई शेयर बाद में कमजोर हो जाए तो उसे भी इंडेक्स से बाहर कर दिया जाता है.

किनके लिए उपयुक्त है ये फंड

ज़ेरोधा निफ्टी स्मॉलकैप 100 ईटीएफ फंड छोटे-छोटे कारोबारों में निवेश का मौका देता है, जो अलग-अलग उद्योगों से जुड़े होते हैं. स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश को आम तौर पर अधिक जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन लंबी अवधि में ये बड़ी कंपनियों की तुलना में तेज़ी से बढ़ने की क्षमता भी रखती हैं. इसलिए यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो ज़्यादा जोखिम उठाने और लंबे समय तक निवेश बनाए रखने के इच्छुक हैं.

यह ईटीएफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 टोटल रिटर्न्स इंडेक्स के प्रदर्शन को कॉपी करने की कोशिश करता है. इसकी न्यू फंड ऑफर (NFO) 25 अगस्त से शुरू हुई थी और 5 सितंबर को बंद होगी. इस फंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि निवेशक इसे शेयर बाजार में किसी अन्य शेयर की तरह ही खरीद-बेच सकते हैं. इसमें न्यूनतम निवेश सिर्फ एक यूनिट से किया जा सकता है.

छोटी कंपनियां ही तो भविष्य में बड़ी होंगी: सीईओ

ज़ेरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने बताया कि इस लॉन्च से कंपनी का मकसद निवेशकों को इंडेक्स आधारित प्रोडक्ट्स का पूरा सेट उपलब्ध कराना है. वहीं, कंपनी के चीफ बिज़नेस ऑफिसर वैभव जालन ने कहा कि आज जो कंपनियां मार्केट में लीडर हैं, वे कभी स्मॉलकैप से ही शुरू हुई थीं. इस ईटीएफ के ज़रिए निवेशक उन कंपनियों की विकास यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं, जो भविष्य में बड़े नाम बन सकती हैं.

ज़ेरोधा ने इस कदम से अपने निवेशकों को लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों तरह के ईटीएफ उपलब्ध करा दिए हैं. इससे निवेशक अपनी जोखिम क्षमता और निवेश की ज़रूरत के हिसाब से पोर्टफोलियो को एडजस्ट कर सकते हैं. यह नया फंड जे़रोधा के कॉइन समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.

(Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. यदि आप किसी भी फंड में निवेश करना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड निवेश सलाहकार से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

authorimg

Malkhan Singh

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

स्मॉलकैप शेयर खोजना बंद कीजिए, ज़ेरोधा वालों ने कर दिया बढ़िया बंदोबस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी