खेल » सबसे धनवान शाहरुख खान को मात देता है ये स्टारकिड, करोड़ों में है बंगला

सबसे धनवान शाहरुख खान को मात देता है ये स्टारकिड, करोड़ों में है बंगला

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर हैं. वो कमाई के मामले में हॉलीवुड एक्टर्स को भी टक्कर देते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के नेट वर्थ 7500 करोड़ रुपए है. वो अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ आलीशान बंगले मन्नत में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख का मन्नत सबसे महंगा सेलिब्रेटी आशियाना नहीं है.

आज बॉलीवुड के सबसे महंगे बंगले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने किंग ऑफ बॉलीवुड शाहरुख खान और फिल्मों के शहंशाह अमिताभ बच्चन के घरों को भी टक्कर दे दी है. हाल ही में एक पॉपुलर बॉलीवुड कपल के सपनों का आशियाना बनकर तैयार हुआ है जिसमें लग्जरी की कोई कमी नहीं है.

न सलमान खान, न शाहरुख खान, न अमिताभ बच्चन और न ही बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड ऋतिक रोशन के पास सबसे महंगा घर है. मुंबई में सबसे महंगा आशियाना खरीदने वाला सितारा और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं. कपल के सपनों का नशेमन एक, दो नहीं बल्कि कई 100 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर 250 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है. रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर का ये बंगला कपल की शादी से पहले से तैयार हो रहा था. रणबीर और आलिया अपने पूरे परिवार के साथ इस घर में शिफ्ट होना चाहते थे.

ये कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला है जो कभी एक्टर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर था. रणबीर का परिवार चाहता था कि उनकी और आलिया की शादी इसी आलीशान बंगले से हो, लेकिन ऋषि कपूर के कैंसर के इलाज और कोरोना काल में आई रुकावट की वजह से घर का काम 2022 में कपल की शादी तक पूरा नहीं हो पाया.

सालों से चल रहे कृष्णा कपूर के बंगले के रेनोवेशन का काम आखिरकार पूरा हो गया है. सोशल मीडिया पर छाए वीडियो में इस 250 करोड़ के आलीशान घर की झलक दिखाई दे रही है. रणबीर-आलिया के इस आशियाने में शान-ओ-शौकत की कोई कमी नहीं है. वीडियो में कपल के घर में लगे लाखों के छालर और बड़े से गार्डन की छलक दिख रही है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब मुंबई में सबसे महंगे घर में रहने वाला बॉलीवुड कपल बन गए हैं. दोनों का बांद्रा स्थित घर सी-फेसिंग है. ये 6 मंजिली इमारत पहली ही झलक किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है. जल्दही रामायण में नजर आने वाले रणबीर ने आलीशान जिंदगी की बादशाहत हासिल करते हुए शाहरुख को कड़ी टक्कर दी है.

अब तक शाहरुख खान का घर मुंबई में स्थित सबसे महंगा ब़ॉलीवुड सेलेब का घर था. एक्टर के मन्नत की कीमत करीबन 200 करोड़ रुपए बताई जाती हैं. हालांकि किंग खान के मन्नत का भी रेनोवेशन चल रहा है. शाहरुख अपने घर में 2 मंजिलें बढ़ा रहे हैं.

अमिताभ बच्चन के जलसा की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी के जलसा की कीमत 120 करोड़ रुपए है. शाहरुख से पहले अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का घर मुंबई का सबसे महंगा सेलेब्रिटी होम था.

homeentertainment

सबसे धनवान शाहरुख खान को मात देता है ये स्टारकिड, करोड़ों में है बंगला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी