खेल » वो खूबसूरत फिल्म, जिसमें रेखा ने जी भरकर किया रोमांस, इधर नौसिखिए एक्टर की चमकी किस्मत, उधर शशि कपूर हो गए कंगाल

वो खूबसूरत फिल्म, जिसमें रेखा ने जी भरकर किया रोमांस, इधर नौसिखिए एक्टर की चमकी किस्मत, उधर शशि कपूर हो गए कंगाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Shashi Kapoor Movie: 39 साल पहले एक खूबसूरत फिल्म पर्दे पर आई थी. बोल्ड कॉन्टेंट की वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया था. फिल्म में नौसिखिए एक्टर के साथ रेखा ने टूटकर रोमांस किया था. दोनों के इंट…और पढ़ें

वो खूबसूरत फिल्म, जिसमें रेखा ने जी भरकर किया रोमांस, इधर नौसिखिए एक्टर की चमफिल्म को शशि कपूर ने प्रोड्यूस किया था. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली: 1984 में आई फिल्म को शशि कपूर ने प्रोड्यूस किया था. वे फिल्म में अहम रोल के लिए अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन तब बिग बी एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए. मजबूरन शशि कपूर को वह रोल निभाना पड़ा. फिल्म की कहानी नाटक ‘मृच्छकटिकम्’ पर आधारित है, जिसमें रेखा ने वेश्या का रोल निभाया था. फिल्म में रेखा के अपोजिट एक नौसिखिए एक्टर को काम करने का मौका मिला था.

फिल्म अपने बोल्ड कॉन्टेंट की वजह से काफी सुर्खियों में रही, जिसमें नौजवान एक्टर शेखर सुमन, रेखा के साथ इश्क फरमाते नजर आए थे. हम फिल्म ‘उत्सव’ की बात कर रहे हैं. यह शेखर सुमन की पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्होंने रेखा को धन्यवाद कहा है. उत्सव का निर्देशन गिरीश कर्नाड ने किया था. फिल्म में शशि कपूर, रेखा और शेखर सुमन के अलावा अमजद खान, अनुराधा पटेल, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कुलभूषण खरबंदा, अन्नू कपूर जैसे कलाकार थे.

नए-नेवेल एक्टर को बना दिया स्टार
फिल्म का कंटेंट बोल्ड था इसलिए इसे सेंसरबोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था. शेखर सुमन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को याद करके एक नोट लिखा, ‘शशि जी, आपकी महान रचना ‘उत्सव’ में लीड अभिनेता के रूप में मुझे जीवन का सबसे शानदार मौका देने के लिए धन्यवाद. यह मेरी पहली फिल्म थी, जिसमें नायिका रेखा के साथ काम करने का मौका मिला. गिरीश कर्नाड को मुझे इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद. रेखा जो एक बिल्कुल नए कलाकार के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं, उन्हें भी धन्यवाद. आप सभी के बिना मैं आज जहां हूं, वहां नहीं पहुंच पाता. मुझे स्वीकार करने के लिए ब्रह्मांड का धन्यवाद.’

Rekha movie, Rekha movie Utsav, Rekha shekghar suman movie Utsav, Shashi Kapoor movies, Rekha Shashi Kapoor movie, Shashi Kapoor Rekha utsav, 1984 movie utsav, amitabh bachchan
‘उत्सव’ को गिरीश कर्नाड ने डायरेक्ट किया था.(फोटो साभार: IMDb)

अमिताभ बच्चन को जब छोड़नी पड़ी फिल्म
फिल्म ‘उत्सव’ से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि इसमें शशि कूपर ने जो किरदार निभाया था, उसे पहले अमिताभ बच्चन करने वाले थे. इसी बीच उनका एक एक्सीडेंट हो गया और उन्होंने फिल्म नहीं की. इसके प्रोड्यूसर शशि कपूर ने ही ये रोल करने का फैसला किया. इस फिल्म के लिए वसंत देव को बेस्ट गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था. इसका गाना ‘मन क्यों बहका रे’ काफी हिट हुआ था.

शशि कपूर की ‘अजूबा’ से बदली किस्मत
आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, शशि कपूर ने ‘उत्सव’ में भारी नुकसान उठाया था. वे कर्ज में डूब गए थे. ‘उत्सव’ ने शशि कपूर को दिवालिया बना दिया. ‘उत्सव’ के करीब सात साल बाद शशि कपूर ने ‘अजूबा’ रिलीज की, जो एक पूरी तरह से बड़े बजट की मसाला फिल्म थी. शशि कपूर ने धीरे-धीरे अपना पैसा वसूल किया और घाटे से बाहर आ गए.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो खूबसूरत फिल्म, जिसमें रेखा ने जी भरकर किया रोमांस, इधर नौसिखिए एक्टर की चम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी