खेल » मीका सिंह का प्रियदर्शन की रिटायरमेंट पर कमेंट वायरल

मीका सिंह का प्रियदर्शन की रिटायरमेंट पर कमेंट वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

प्रियदर्शन की रिटायरमेंट की खबरें कुछ समय से छाई हुई थीं. कई न्यूज पोर्टल द्वारा दावा किया जा रहा है कि हेरा फेरा 3 प्रियदर्शन की आखिरी हिंदी फिल्म होगी जिसके बाद वो रिटायरमेंट ले लेंगे. ऐसे ही एक पोस्ट पर मीका…और पढ़ें

'सस्ते नशे मत किया करो सर..', प्रियदर्शन को मृत समझ बुरा फंसे मीका सिंहप्रियदर्शन की मौत पर कंफ्यूज होने की वजह से मीका सिंह ट्रोल हो रहे हैं.
नई दिल्ली.  ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘ढोल’, ‘हलचल’, ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रियदर्शन बीते कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेरा फेरी डायरेक्टर प्रियदर्शन जल्द ही हिंदी फिल्मों से रिटायर होने वाले हैं. न्यूज पोर्टल द्वारा दावा किया गया कि हेरा फेरी 3 उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म होगी और इसके बाद वो बॉलीवुड से रिटायर हो जाएंगे. डायरेक्टर की रिटायरमेंट की खबर को सिंगर मीका सिंह उनकी मौत के साथ कंफ्यूज कर बैठे और इस नादानी में उन्होंने एक ऐसा कमेंट कर दिया जिसकी वजह से वो बुरा ट्रोल हो गए.

मीका सिंह प्रियदर्शन की रिटायरमेंट के पोस्ट को शायद उनकी मौत की खबर समझ बैठे. एक न्यूज पोर्टल द्वारा इंसटाग्राम पर पोस्ट किया गया था कि हेरा फेरी 3 आखिरी प्रोजेक्ट, बॉलीवुड से रुखसत हो सकते हैं प्रियदर्शन. अब इस पोर्टल के पोस्ट पर मीका सिंह ओम शांति कमेंट कर बुरा फंस गए. सिंगर का ये कमेंट उनकी परेशानी का सबब बन गया.

mika singh troll
मीका सिंह डायरेक्टर प्रियदर्शन की रिटायरमेंट की खबर पर कंफ्यूज हो गए

ट्रोल हो रहे मीका सिंह

इंस्टाग्राम पर जैसे ही मीका सिंह के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा वो जमकर ट्रोल होने लगे. एक सोशल मीडिया यूजर ने मीका को ट्रोल करते हुए उनके कमेंट पर लिखा, सस्ते नशे ऐसा करवा देते हैं, मत किया करो पाजी. एक तीसरे फैन ने साझा किया, “पाजी अभी शाम हुआ है… आज इतना जल्दी पाजी.” हालांकि मीका सिंह ने अपने कमेंट में ओम शांति लिखा है जिसका कंटेक्सट साफ नहीं हो पाया है. हो सकता है सिंगर ने डायरेक्टर के बॉलीवुड करियर के अंत पर इस कमेंट को मजेदार तरीके के व्यंग की तरह किया हो, लेकिन जैसे ही लोगों की नजर मीका के कमेंट पर पड़ी वो जमकर ट्रोल होने लगे.

मीका सिंह ट्रोल हो रहे हैं.

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर साधा था निशाना

मीका सिंह हाल ही में सुर्खियों में आए जब दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ विदेश में रिलीज हुई. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं जिसकी वजह फिल्म का भारत में जमकर विरोध हुआ था. मीका सिंह ने दिलजीत की इस फिल्म का विदेश में रिलीज होने के बाद भी विरोध करते हुए कड़ें शब्दों में सिंगर और एक्टर की आलोचना की थी.

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए मीका सिंह ने पोस्ट किया था, ‘दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अभी ठीक नहीं चल रहे हैं. फिर भी कुछ लोग गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम करते रहते हैं. किसी भी चीज को रिलीज करने से पहले जिसमें सीमा पार के कलाकार शामिल हैं, उन्हें दो बार सोचना चाहिए – खासकर जब हमारे देश की गरिमा शामिल हो. एक फिल्म थी जिसमें फवाद खान और वाणी कपूर थे, जिसका हम में से कई लोगों ने विरोध किया, और फिर भी, कुछ लोग संदेश को समझ नहीं पाते. चौंकाने वाली बात यह है कि एक नकली, धोखेबाज गायक, भारत में दस शो करने के बाद, जिसके हजारों प्रशंसकों ने टिकट खरीदे थे अब गायब हो गया है – प्रशंसकों को धोखा देकर और असहाय छोड़ दिया.”

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘सस्ते नशे मत किया करो सर..’, प्रियदर्शन को मृत समझ बुरा फंसे मीका सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी