खेल » रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ में दिखेगी MiG 21 की झलक

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ में दिखेगी MiG 21 की झलक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं. डायरेक्टर की वॉर पर आधारित फिल्म में लव ट्रायंगल नजर आएगा. संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म में मिग-…और पढ़ें

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ में दिखेगी MiG 21 की झलक‘लव एंड वॉर’ में दिखेगी मिग-21 की झलक.
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये पहला मौका है जब ये तिकड़ी पर्दे पर साथ नजर आने वाली है. आलीशान फिल्म सेट, शानदार सिनेमाटोग्राफी और महंगे-महंगे कॉस्ट्यूम के साथ भव्य फिल्में बनाने वाले संजय की अपकमिंग फिल्म में ऐतिहासिक MiG 21 की झलक दिखने वाली है.

बीकानेर नाल एयरफोर्स स्टेशन का नजारा रविवार को बिल्कुल फिल्मी हो गया. एक तरफ रनवे पर वैनिटी वैन और दूसरी तरफ कैमरे से लैस फिल्म क्रू मौजूद था. वहीं, आसमान में गरजते हुए उड़ रहा भारतीय वायुसेना के दिग्गज लड़ाकू विमान मिग-21 था. यह मौका खास था क्योंकि मिग-21 ने यहां अपनी आखिरी ऑपरेशनल उड़ान भरी. इसी दौरान बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग भी की गई जिसके चलते फिल्म में मिग 21 की झलक दिखाई देगी.

‘लव एंड वॉर’ की कहानी पर बना है सस्पेंस

डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करें तो इसकी कहानी पर से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘लव एंड वॉर’ एक ट्रायंगल लव स्टोरी है जो वॉर के बैकग्राउंड में ईर्द-गिर्द बनाई जा रही है.

ऐतिहासिक है मिग-21

मिग-21 को कभी “रॉकेट विद विंग्स” कहा जाता था. यह विमान 1960 के दशक से भारतीय वायुसेना की रीढ़ रहा है. 18 और 19 अगस्त को नाल एयरबेस पर इन विमानों ने अपनी आखिरी उड़ान भरी. अब 26 सितंबर को चंडीगढ़ में होने वाले समारोह में इन्हें औपचारिक रूप से विदाई दी जाएगी.

एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने खुद भी इस मौके पर मिग-21 में सोलो उड़ान भरी और इसे “शानदार, बेहद फुर्तीला और भरोसेमंद विमान” बताया. उन्होंने कहा कि अब समय है नई पीढ़ी के लड़ाकू विमानों जैसे तेजस और राफेल को आगे लाने का. विंग कमांडर जायदीप सिंह, वायुसेना प्रवक्ता ने याद दिलाया कि मिग-21 ने 1971 के युद्ध में अहम किरदार निभाया था. खासकर 14 दिसंबर 1971 को ढाका में गवर्नर हाउस पर किया गया हमला युद्ध का टर्निंग पॉइंट माना जाता है.

इतिहास और सिनेमा का संगम

बीकानेर के लोगों ने उस दिन एक अद्भुत नजारा देखा. जहां एक ओर भारतीय वायुसेना के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय अपने अंत की ओर बढ़ रहा था, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड उसे हमेशा के लिए पर्दे पर अमर कर रहा था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ में दिखेगी MiG 21 की झलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी