Last Updated:
IADWS Defense System: भारत ने IADWS का सफल परीक्षण कर ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन की शुरुआत कर दी. यह सिस्टम दुश्मन के विमान, ड्रोन और मिसाइल को मिनटों में ध्वस्त करने में सक्षम है. पढ़िए कैसे यह आसमान में दुश्मनों के …और पढ़ें
भारत ने IADWS का सफल परीक्षण कर दुश्मनों को चेतावनी दे दी है. (फोटो X)IADWS Defense System: भारत ने अपनी रक्षा क्षमता में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले से अपने संबोधन में ऐलान किया था कि देश अब ‘सुदर्शन चक्र’ नामक नई मिसाइल डिफेंस पहल की दिशा में आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा था कि यह पहल निगरानी, साइबर सुरक्षा और फिजिकल डिफेंस को जोड़कर देशवासियों और अहम ढांचों की रक्षा करेगी.
घोषणा के महज दस दिन बाद ही भारत ने इस दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिया. 23 अगस्त को ओडिशा तट पर देश ने स्वदेशी इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IADWS) का पहला सफल परीक्षण किया.
Maiden flight Tests of Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) was successfully conducted on 23 Aug 2025 at around 1230 Hrs off the coast of Odisha.
IADWS is a multi-layered air defence system comprising of all indigenous Quick Reaction Surface to Air Missile (QRSAM),… pic.twitter.com/Jp3v1vEtJp





