Last Updated:
पिछले दिनों अपने परिवार के साथ विवादों में रहे फैसल खान को बीते रविवार को मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया. पैपराजी को देखते ही फैसल खान अपना आपा खो बैठे और उन्होंने वीडियो बना रहे पैप्स की जमकर क्लास लगाई. …और पढ़ें
फैसल खान को मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया.नई दिल्ली. आमिर खान के भाई फैसल खान बीते काफी समय से विवादों में छाए हुए हैं. एक्टर ने अपने बड़े भाई आमिर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए ऐलान किया कि वो अपने परिवार से सारे रिश्ते-नाते तोड़ चुके हैं. इस बीच बीते रविवार को फैसल खान मिस्ट्री गर्ल साथ घूमते दिखे, लेकिन जैसे ही वो कैमरा के सामने आए वो अपना आपा खो बैठे. पैप्स को देखते ही फैसल खान आगबबूला हो गए और उन्होंने पैपराजी की जमकर क्लास लगाई.
बीते रविवार को फैसल खान अपनी मिस्ट्री गर्ल के साथ कहीं से आ रहे थे कि तभी पैपराजी की नजर उनपर पड़ी. कैमरा को देखते ही एक्टर के साथ नजर आ रही मिस्ट्री गर्ल ने अपना मुंह मोड़ लिया और फैसल गुस्सा हो उठे. उन्होंने वीडियो बना रहे पैपराजी की जमकर क्लास लगाई. एक्टर कहते दिख रहे हैं, ये अच्छी बात नहीं है. अच्छा नहीं लगता है ऐसे. सही बात नहीं है, आपने वीडियो लेने से पहले मुझसे पूछा नहीं.
पैपराजी को देखते ही भड़क उठे फैसल खान
View this post on Instagram





