Last Updated:
Lost Ship With Gold Discovered: ये जहाज लिस्बन से भारत के लिए रवाना हुआ था लेकिन रास्ते में ही खो गया. इसे 476 साल के बाद साल 2008 में खोजा जा सका, वो भी नामीबिया के सुनसान रेगिस्तानी इलाके में.
रेत में दबा मिला 476 साल पुराना खजाना. (AI Generated)ये खजाना 16वीं सदी का है, जब पुर्तगाल का समुद्री व्यापार चरम पर था. उसी वक्त बोम जेसस नाम का एक जहाज साल 1533 में लापता हो गया था. बताया जाता है कि ये जहाज लिस्बन से भारत के लिए रवाना हुआ था लेकिन रास्ते में ही खो गया. इसे 476 साल के बाद साल 2008 में खोजा जा सका, वो भी नामीबिया के सुनसान रेगिस्तानी इलाके में. यहां हीरे निकालने के लिए खुदाई चल रही थी, जब सैकड़ों साल पुराना जहाज मिल गया.
रेत से निकलने लगे सोने के सिक्के
आखिर किसका था ये खजाना?
जब इस पर रिसर्च की गई तो पता चला कि तांबे की इस छोटी-छोटी ईंटों पर जर्मनी की कंपनी Fugger-Thurzo का लोगो था. ये 16वीं सदी के सबसे धनी व्यापारिक घरानों में से एक था. चूंकि नामीबिया का ये इलाका खान-नियंत्रित क्षेत्र है, ऐसे में ये लुटरों से बचा रह गया. फिलहाल जहाज के अवशेषों को सुरक्षित रखा गया है. इस खोज को आज भी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर पर मिले सबसे कीमती और प्राचीन खजानों में से एक माना जाता है. Bom Jesus की खोज ना केवल एक खोए हुए जहाज का मलबा खोजने भर की घटना है, बल्कि यह 16वीं शताब्दी के पुर्तगाली व्यापार, समुद्री मार्ग और इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी उजागर करता है. इसीलिए इसमें मिले हुए खजाने और दूसरी चीजों को म्यूजियम में रखने की बात तय हुई.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
August 25, 2025, 13:33 IST





