Last Updated:
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ को बॉक्स-ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पांस नहीं मिला है. बीते सोमवार को फिल्म का पहला मंडे टेस्ट था जिसमें वो बुरी तरह फेल हो गई. वॉर 2 के मंडे कलेक्शन में 75 प्…और पढ़ें
‘वॉर 2’ का मंडे को खराब प्रदर्शन रहा है. नई दिल्ली. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. यशराज के बैनर तले बनी ये फिल्म स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी थी, लेकिन इस फिल्म को वैसा रिस्पांस मिलते नहीं दिख रहा है जैसी मेकर्स को उम्मीद थी. 14 अगस्त को रिलीज हुई वॉर 2 ने दर्शकों को काफी निराश किया है. बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठीक शुरुआत के बाद से ही फिल्म लड़खड़ाने लगी और इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई. बीते सोमवार यानी 18 अगस्त को ऋतिक, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म का पहला मंडे टेस्ट था जिसमें ये फेल हो गई.
बॉक्स-ऑफिस पर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ को रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन और आमिर खान स्टारर ‘कूली’ से कड़ी टक्कर मिली है. पहले मंडे टेस्ट में ही ‘वॉर 2’ लड़खड़ाते दिखी और लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई मल्टीप्लेक्स थिएटर्स ने वॉर 2 के शोज कैंसिल कर दिए हैं. फिल्म ने पहले मंडे को 10 करोड़ रुपए से कम की कमाई की है.
‘वॉर 2’ के कैंसिल हुए शोज
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ‘वॉर 2’ के शोज कैंसिल कर दिए गए हैं क्योंकि यशराज प्रोडक्शन की फिल्म का टिकट काफी महंगे हैं और लोगों से फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है. बीते सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
भारी-भरकम बजट में बनी वॉर 2 हुई फ्लॉप
इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ की कमाई से शुरुआत की. दूसरे दिन 57.35 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़ और चौथे दिन 32.15 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ. इस तरह वॉर 2 ने भारत में 183.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया है, लेकिन भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म अभी तक आधी लागत वसूल नहीं कर पाई. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 375 करोड़ रुपए की लागत से बनी है.
वहीं अब अगर रजनीकांत की फिल्म कूली की बात करें, तो फिल्म ने वॉर 2 से अच्छा कलेक्शन दर्ज किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कूली ने पहले मंडे को 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म की देशभर में कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 19, 2025, 11:25 IST





