Last Updated:
साल 2001 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसके लीड स्टार फिल्म को करने में आनाकानी कर रहे थे. लेकिन जब फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया. फिल्म कई महीनों तक हाउसफुल रही थी. फिल्म के सी…और पढ़ें
फिल्म ने रचा था इतिहास वो फिल्म कोई और नहीं अनिल शर्मा की साल 2003 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा है. इस फिल्म की रिलीज से पहले उठे शक पर सालों बाद अनिल शर्मा ने बात की है.उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दीं. साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि सनी देओल इस फिल्म को लेकर पहले ज्यादा खास सीरियस नहीं हुए थे.
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर पर था लोगों को शक
सनी देओल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘गदर एक प्रेम कथा’ बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. बहुत कम लोग जानत हैं कि फिल्म की रिलीज से पहले शक की नजरों से देखा था. हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री ने ना सिर्फ फिल्म की सक्सेस पर शक किया. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘जब भी मैं लोगों को इस फिल्म के गाने सुनाता था, तो उन्हें वो पसंद नहीं आते थे. लेकिन अब, फ़िल्म अपने आप में आइकॉनिक फिल्म बन चुकी है. ये सब इसलिए होता है क्योंकि इंडस्ट्री और दर्शक एकमत नहीं हैं.’

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर’ के गाने भी हिट थे.
फिल्म करने के लिए नहीं थे तैयार
बता दें कि ये फिल्म पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी. लेकिन गोविंदा का कहना है कि उस वक्त फिल्म में बहुत गालियां थीं और मैं ये नहीं कर सकता था. गोविंदा को ये भी लगा था कि भारत में पाकिस्तान का सेट बनाना कोई आसान काम नहीं. ये फिल्म नहीं बनेगी. उन्होंने इसकी सफलता के बारे में कभी सोचा ही नहीं था. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो कई महीनों तक सिनेमाघरों से हटी नहीं थी.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 25, 2025, 09:01 IST





